NIT Rourkela का रहा प्लेसमेंट में जलवा, 24 छात्रों को मिला 50 लाख का पैकेज

NIT Rourkela 2023 Placement 

Published - 31 July, 2023

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजेस की बात करें तो IITs और NITs का नम्बर सबसे पहले आता है, ऐसे ही टॉप कॉलेजेस में है NIT Rourkela जिसकी NIRF में 16वीं रैंकिंग है

NIT राउरकेला

NIT राउरकेला के 2022-2023 सत्र में रिकॉर्ड तोड़ कैंपस प्लेसमेंट हुई, यहाँ 330 से भी अधिक प्रसिद्ध कंपनियों द्वारा छात्रों को 1,534 जॉब प्रोफाइल के लिए जॉब ऑफर की गयी है, आगे जानिए पूरी जानकारी।

 प्लेसमेंट में रहा जलवा 

NITs में एडमिशन लेने के लिए आपको JEE Main इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है, जिसके बाद रैंक की आधार पे JOSAA Counselling के ज़रिए आपको एडमिशन मिलता है

कैसे मिलेगा NITs में एडमिशन

आपको बता दें कि इस बार NIT राउरकेला में इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल, माइनिंग सहित सिरेमिक इंजीनियरिंग का 100% प्लेसमेंट रहा है।

इन ट्रेड में मिला 100% प्लेसमेंट

इस साल प्लेसमेंट सेल के दौरान NIT राउरकेला के 24 छात्रों को 50 LPA का प्लेसमेंट पैकेज ऑफर किया गया है, साथ ही अन्य 8 छात्रों ने 52.89 LPA का पैकेज ऑफर किया गया।

छात्रों को मिला लाखों का पैकेज

कंप्यूटर साइंस के छात्रों का एवरेज CTC पैकेज 21.87 LPA, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन में 18.12 LPA, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन का 17. 97 LPA, वहीं इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट 14.55 LPA रहा है।

CSE ब्रांच का एवरेज पैकेज

पिछले साल का एवरेज सीटीसी 11.15 LPA रहा था, 2022-2023 में 12 लाख 95 हजार  हुआ, इसमें 16 % की वृद्धि देखने को मिली, वहीं इस साल बीटेक का एवरेज सीटीसी 14.22 LPA रहा है।

CTC में 16% हुई वृद्धि

जानकारी के मुताबिक Microsoft, Amazon and AWS, Hotstar, SAP Lab सहित Deloitte, PwC, Decimal Point Analytics व अन्य कई कंपनियों ने यहाँ के छात्रों को जॉब ऑफर की।

प्लेसमेंट में शामिल हैं ये कंपनियां

इस बार Microsoft, Amazon AWS, Hotstar और SAP Lab कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स को हायर किया गया है।

इन कंपनियों ने की ज्यादा हायरिंग

Microsoft में चाहिए जॉब, तो एडमिशन ले 2023 के इन टॉप कॉलेजेस में