जी-20 summit: दिल्ली वाले रखेंगे इन बातों का ध्यान तो नहीं होगी परेशानी

G20 Summit 2023 

Published - 4 September , 2023

भारत की राजधानी दिल्ली में G20 सम्मलेन के शानदार प्रदर्शन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस भव्य सम्मलेन के लिए दिल्ली को सजाने के साथ सुरक्षा के भी कई इंतजाम किए गए हैं।

G20 सम्मलेन 2023

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी-G20 का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितम्बर 2023 को भारत की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जायेगा।

कब और कहाँ होगा G20 सम्मलेन ?

भारत में जी-20 का शिखर सम्मेलन “वसुधैव कुटुम्बकम्” की थीम पर आयोजित किया जाएगा जिसका अर्थ है - एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य अर्थात विश्व एक परिवार है।

क्या है G20 की थीम ?

जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की मेजबानी वर्ष 2023 में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जाएगी।

प्रधानमंत्री करेंगे मेजबानी

जी-20 सम्मलेन के दौरान दिल्ली तीन दिन ( 8 से 10 सितंबर) तक बंद रहेगी। स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों को भी इस दौरान बंद किया गया है।

सम्मलेन के दौरान बंद रहेगा दिल्ली

जी-20 के कार्यक्रम के दौरान 9,10 और 11 सितंबर को नॉर्थन रेलवे के मुताबिक 207 ट्रेनों को रद्द किया है जो दिल्ली की ओर आती हैं।

कई ट्रेनें हुई रद्द

जी-20 सम्मलेन के दौरान बाहरी वाहनों को नई दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जायेगा इसके आलावा लोकल के लोग अपने दस्तावेज दिखाकर आवाजाही कर सकते हैं।

बाहरी वाहनों पर है रोक

सम्मलेन के दौरान केवल NDMC एरिया जैसे मंदिर मार्ग, लुटियन दिल्ली, तिलक मार्ग, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, ITO चौक, जनपथ, प्रगति मैदान मथुरा रोड, सराय काले खां, भैरों रोड, लक्ष्मीबाई नगर आदि क्षेत्रों में बाहरी वाहन नही जा सकते।

इन क्षेत्रों में बाहरी वाहन को नहीं मिलेगी एंट्री

शिखर सम्मलेन के दौरान रिंग रोड चालू रहेगा लेकिन नई दिल्ली में आने की अनुमति नही दी जाएगी।

रिंग रोड रहेगा चालू

दिल्ली में रहने वाले लोग मेट्रो के माध्यम से किसी भी स्टेशन के लिए आवाजाही कर सकते हैं लेकिन सिर्फ सुप्रीम कोर्ट स्टेशन के लिए आप जी-20 सम्मलेन के दौरान नहीं जा सकते।

मेट्रो से कर सकेंगे यात्रा

जी-20 सम्मलेन के चलते दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का भी ऐलान किया है जिसके दौरान 8 से 10 सितंबर तक स्कूल, कॉलेजस और कार्यालय बंद रहेंगे।

तीन दिन रहेगा अवकाश

जी-20 सम्मलेन जहाँ आयोजित होगा उस जगह को फुलप्रूफ बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसी अपनी रणनीति बना रही है, इस भव्य कार्यक्रम के लिए सुरक्षा बल द्वारा AI मॉड्यूल का भी उपयोग किया जायेगा।

AI मॉड्यूल का हुआ उपयोग

जी-20 सम्मलेन के चलते दैनिक खान-पान के सामान, दूध और दवाइयों के वाहनों  पर रोक नहीं लगाई जाएगी। मेडिकल एमर्जेन्सी के लिए भी कोई रोक नहीं है।

इन चीजों पर नहीं है रोक

अब सूरज पर भी जाएगा ISRO, ये हैं इसरो के 5 आगामी मिशन