क्या UGC NET के सिलेबस में होगा बदलाव, ये है लेटेस्ट अपडेट ?

UGC NET Syllabus

Published - 27 November , 2023

हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2023 में होने वाली UGC NET की परीक्षाओं का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर (nta.ac.in) जारी किया है।

UGC NET 2023

परीक्षा शेड्यूल जारी होने के बाद यह खबर सामने आई है कि UGC National Eligibility Test के सभी विषयों के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा।

UGC NET Syllabus

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार का कहना है कि पूरे 6 साल बाद UGC NET के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा।

6 साल बाद होगा बदलाव

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार 3 नवंबर 2023 को हुई UGC काउंसिल की बैठक में UGC NET के सिलेबस में बदलाव की परमिशन मिल गई है।

मिल गई मंजूरी

आपको बता दें कि UGC NET के सिलेबस में बदलाव के लिए UGC को तरफ से एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन क्या जाएगा जोकि सिलेबस में बदलाव का सुझाव करेगी।

कमेटी का हुआ गठन

उम्मीदवारों टेंशन लेने की जरुरत नही है, सिलेबस में बदलाव करने से पहले आपको UGC की तरफ से उचित समय दिया जाएगा जिससे कि आप बदलाव के हिसाब से पढ़ाई कर सकें।

उम्मीदवारों को मिलेगी सूचना

UGC NET के सिलेबस में बदलाव इससे पहले 2017 में किया गया था लेकिन NEP 2020 को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर UGC NET के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा।

2017 में हुआ था बदलाव

UGC NET के सिलेबस में बदलाव साल 2024 के दिसंबर में किया जाएगा, ऐसा इसलिए क्योंकि अभी के और अगले सेशन के लिए उम्मीदवार वर्तमान सिलेबस के मुताबिक ही पढ़ाई कर रहे हैं।

कब लागू होगा नया सिलेबस ?

जो भी उम्मीदवार UGC NET की परीक्षा के लिए इच्छुक हैं वह लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in) पर विजिट करते रहें।

वेबसाइट पर रखें नजर

JEE Main 2024 की कर रहे हैं तैयारी, इन टॉपिक्स से नहीं पूछे जाएँगे सवाल