Jobsहिंदी

Bihar Constable Bharti 2023: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Constable 2023: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ़ कांस्टेबल (CSBC) द्वारा 12 सितम्बर 2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी कैंडिडेट्स CBSC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Get Bihar 2024 latest news and updates

केंद्रीय चयन बोर्ड पुलिस कांस्टेबल के 21391 पदों पर 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है यह परीक्षा राज्य के अलग अलग परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा वहीं दूसरी पाली का समय 3 बजे से 5 बजे के मध्य रहेगा। 

नोट: परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में समय से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है, इसलिए जिन कैंडिडेट्स का परीक्षा समय 10 बजे है वें परीक्षा केंद्र में सुबह 8 बजे तक पहुँच जाएँ एवं जिनका परीक्षा समय 3 बजे है वह दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो जाएं। 

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती – ऐसे करें Admit Card डाउनलोड

सभी कैंडिडेट बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 एडमिट कार्ड निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • CSBC की आधिकारिक वेबसाइट में csbc.bih.nic.in जाएँ। 
  • यहाँ पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।  
  • अब होम पेज पर “Bihar Police” के सेक्शन में जाएँ। 
  • यहाँ आपको “Important Notice: Regarding Bihar Police 2023 के निचे “Click On This Link To Download e – Admit Cards पर क्लिक करना है। 
  •  इसके बाद आप दूसरी वेबसाइट में पहुँच जाओगे। 
  • यहाँ आपको “Download 01/2023 Written Exam Admit Card” पर क्लिक करना है। 
  • अब आप मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • एडमिट डाउनलोड करके प्रिंट करवाना न भूलें। 

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करना चाहते हैं तो निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Bihar Police Constable Admit Card 2023 Direct Link (Active)

सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वह अपने एडमिट कार्ड के साथ कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर id कार्ड ले जाना न भूलें। यदि आपके एडमिट कार्ड में आपकी फोटो सही से नहीं दिखाई दे रही है तो, आप अपनी पासपोर्ट साइज फोटो जो 2 महीने पहले ही खींची हो अपने साथ ले जाएँ।  

यदि आप किसी कारण अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो आप 26 सितंबर और 27 सितम्बर 2023 से को 10:00 से 05:00 तक  केंद्रीय चयन पर्षद के पटना कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। 

अगर आपका हम से कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट में लिखकर भेज सकते हैं। 

Bihar Police Constable 2023 FAQs

प्रश्न 1. मैं बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 एडमिट कार्ड कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर-  आप CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रश्न 2. क्या बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर- बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 

प्रश्न 3. बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में लिखित परीक्षा में कितने अंक लाना अनिवार्य है। 

उत्तर- बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में लिखित परीक्षा में 30% अंक लाना अनिवार्य है। 

प्रश्न 4. बिहार पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी है?

उत्तर- बिहार पुलिस कांस्टेबल की इन-हैंड सैलरी Rs. 30,000/- से Rs.40,000 के मध्य है साथ ही ग्रेड पे और मूल वेतन के अलावा DA, HRA और TA जैसे भत्ते भी दिए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button