Counsellingहिंदी

Bihar NEET UG Counselling 2023: 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट जारी, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक 

कैंडिडेट्स 2nd राउंड प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर 11 सितंबर से 14 सितंबर 2023 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar NEET UG Counselling 2023: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECE) ने आज 11 सितम्बर 2023 को बिहार नीट UG काउंसलिंग राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर जारी कर दिया है। कैंडिडेट BCECE की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर बिहार नीट UG काउंसलिंग राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर देख सकते हैं। 

Get bceceboard.bihar.gov.in 2024 latest news and updates

आयोग द्वारा 2nd राउंड काउंसलिंग में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर को डाउनलोड करने के लिए 11 सितंबर से 14 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

बिहार 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट ऑर्डर – ऐसे करें चेक

आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बिहार NEET UG काउंसलिंग 2nd राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएँ। 
  • आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • होम पेज पर आपको “Online Application Forms” सेक्शन में जाना है।
  • यहां आपको “Download Second Round Provisional Seat Allotment Order of UGMAC 2023 ” पर क्लिक करना है। 
  • यहाँ थोड़ा स्क्रॉल कर CANDIDATE ACTIVITY BOARD के सेक्शन में जाएँ। 
  • इसके बाद आपको “Click Here For Second Round Seat Allotment Result of Medical UG Counselling 2023” पर क्लिक करें। 
  • अब लॉगिन विंडो खुलेगी यहाँ लॉगिन करें। 
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आपके सामने खुल जायेगा। 
  • अलॉटेड कॉलेज देखें व आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड कर लें।

आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी बिहार NEET UG काउंसलिंग 2nd राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

 Bihar NEET UG 2nd Round Seat Allotment Order Direct Link (Active)

बिहार NEET UG काउंसलिंग 2nd राउंड का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/प्रवेश 12 सितंबर 2023 से 14 सितंबर 2023 तक होगा एवं यदि कैंडिडेट्स 2nd राउंड में अलॉटेड संस्थान से Resign करना चाहते हैं तो वह सिक्योरिटी डिपाजिट के साथ 15 सितंबर 2023 से 16 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं। 

यदि आप किसी भी प्रकार की टेक्निकल या काउंसलिंग के सम्बन्ध में बात करना चाहते हैं तो, आप आयोग के इन फ़ोन नंबर्स  0612-2220230, 0612-2225387 पर कॉल करके पूछ कर सकते हैं। 

अगर आपका हम से किसी प्रकार का प्रश्न है तो, आप अपना प्रश्न हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर दे सकते हैं हमारी टीम आपको जल्द से जल्द उत्तर देने की कोशिश करेगी। 

Bihar NEET UG Counselling 2023 FAQs 

प्रश्न 1. मैं बिहार नीट UG 2023 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट ऑर्डर कहां से डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर- आप bceceboard.bihar.gov.in पर बिहार नीट UG 2023 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रश्न 2. बिहार में 2023 में कितनी MBBS सीटें हैं?

उत्तर- बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की कुल सीटें 1515 हैं और बिहार के निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल सीटें 1050 हैं।

प्रश्न 3. बिहार NEET UG काउंसलिंग 2nd राउंड का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब से होगा?

उत्तर- 12 सितंबर 2023 से 14 सितंबर 2023 तक आप बिहार NEET UG काउंसलिंग 2nd राउंड का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। 

प्रश्न 4. बिहार नीट UG 2023 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट ऑर्डर कब जारी होगा?

उत्तर- 11 सितम्बर 2023 को बिहार नीट UG 2023 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट ऑर्डर जारी हो गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button