Jobsहिंदी

SBI Apprentice Recruitment 2023 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

SBI अप्रेंटिस 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 1 सितंबर, 2023 से शुरू हो गए है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें

SBI Apprentice Recruitment 2023 started: आज 1 सितंबर 2023 से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 6160 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। सभी इच्छुक कैंडिडेट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। 

Get Bank Jobs 2024 latest news and updates

SBI अप्रेंटिस 2023 भर्ती परीक्षा के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री के साथ-साथ आपकी आयु 20 साल से 28 साल के बीच होनी जरूरी है, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

जनरल/OBC/EWS के कैंडिडेट्स को Rs. 300/- फॉर्म फीस सबमिट करनी होगी, SC/ST/PWbD कैंडिडेट्स के लिए यह फॉर्म निशुल्क है। यह भर्ती परीक्षा अक्टूबर या नवंबर के मध्य में आयोजित कराई जाएगी। 

इस भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स को 100 नंबर की (जनरल अवेयरनेस/ जनरल इंग्लिश/क्वांटेटिव ऑप्टीटूटे/रीजनिंग/कंप्यूटर ऑप्टीटूटे) लिखित परीक्षा करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा, इसके साथ कैंडिडेट की लोकल भाषा ज्ञान की परीक्षा भी होगी, जिसमें कैंडिडेट को लोकल भाषा पढ़ना बोलना व समझना आना जरूरी है। 

यह भर्ती प्रक्रिया 1 साल के टाइम पीरियड के लिए रहेगी जिसके अंतर्गत सेलेक्ट हुए छात्रों को एक निश्चित धनराशि बैंक के द्वारा सैलरी के रूप में दी जाती है। 

How To Apply for SBI Apprentice Recruitment 2023

निचे दी गयी प्रक्रिया को पूरा करके आप SBI अप्रेंटिस 2023 भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट का होमपेज आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा। 
  • यहाँ आपको “Careers” के ऊपर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको “Join SBI” पर क्लिक करना है। 
  •  अब “CURRENT OPENINGS” पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद “ENGAGEMENT OF APPRENTICES UNDER THE APPRENTICES ACT, 1961  (Apply Online from 01.09.2023 TO 21.09.20233) पर क्लिक करें। 
  • “Apply Online” पर क्लिक करें। 
  • Login विंडो आपके सामने खुल जाएगी यहाँ कैंडिडेट खुद को रजिस्टर करके अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करेंगे। 
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल डाल कर आप अपना फॉर्म भर सकते हैं। 
  • फीस सबमिट करने के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से चेक कर कन्फर्म कर लें। 
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य उपयोग के लिए प्रिंट करना न भूलें। 

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से SBI अप्रेंटिस 2023 भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

SBI Apprentice Recruitment 2023 Direct Link (Active)

इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड या प्रिंट करने की लास्ट डेट आयोग द्वारा 16 अक्टूबर 2023 तक दी गयी है। जो भी कैंडिडेट इस से पहले SBI या किसी अन्य संस्थान से अप्रेंटिस ट्रेनिंग ले चुके हैं, वह इस भर्ती परीक्षा के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। 

यदि किसी भी कैंडिडेट जिन्हें 1 साल से ज्यादा का अनुभव है, वे कैंडिडेट इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। 

किसी भी प्रकार का प्रश्न हमें पूछने के लिए आप निचे दिए कमेंट सेक्शन में लिखकर हमें भेज सकते है। 

SBI Apprentice Recruitment 2023 FAQs 

प्रश्न 1. SBI अप्रेंटिस भर्ती 2023 प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

उत्तर-  1 सितंबर 2023 से SBI अप्रेंटिस भर्ती 2023 प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

प्रश्न 2. SBI रिक्रूटमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर- SBI रिक्रूटमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in है। 

प्रश्न 3. SBI अप्रेंटिस भर्ती 2023 अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट क्या है?

उत्तर- 21 सितंबर 2023, SBI अप्रेंटिस भर्ती 2023 अप्लाई करने की लास्ट डेट है। 

प्रश्न 4. SBI अप्रेंटिस की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर-  SBI अप्रेंटिस की सैलरी Rs. 15000/- होती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button