CBSE Board प्रैक्टिकल डेट शीट जारी, Theory Papers पर ये है अपडेट

CBSE Board 2024

Published - 15 October , 2023

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, CBSE बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल डेट शीट जारी कर दी है।

CBSE Board 2024

CBSE बोर्ड नोटिफिकेशन के अनुसार विंटर बांड स्कूलों में 10th, 12th क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

कब है प्रैक्टिकल?

जो स्टूडेंट्स वर्ष 2024 में CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यहाँ चेक करें डेट शीट

CBSE बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को यह निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 30 से ज्यादा छात्र होते हैं, तो यह परीक्षा दो या तीन शिफ्ट में आयोजित की जाए।

शिफ्ट में होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

बोर्ड ने यह भी कहा है कि 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधी कार्यों में मदद के लिए Examiner बाहर से बुलाए जायेंगे।

बाहर से आएंगे Examiner

CBSE बोर्ड द्वारा 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 की बीच आयोजित की जाएंगी और यह परीक्षाएं लगभग 55 दिन तक चलेंगी।

कब है 2024 बोर्ड परीक्षा ?

10th, 12th बोर्ड परीक्षा डेट शीट की जानकरी अभी तक CBSE बोर्ड द्वारा नही दी गयी है, संभावना है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर सकता है।

कब आएगी एग्जाम डेट शीट ?

अगर बात पिछली परीक्षा की करें तो 2023 में 10th, 12th बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी और रिजल्ट 12 मई 2023 को घोषित किया गया था।

2023 में कब हुई थी बोर्ड परीक्षा ?

साल 2023 में 10th का रिजल्ट 93.12% और 12th का रिजल्ट 87.33% रहा था जोकि वर्ष 2022 के मुकाबले क्रमशः 1.28% और 5.38% कम था।

2023 कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट ?

JEE Main 2024 और CBSE बोर्ड एग्जाम हो रहे हैं क्लैश, ये निकलेगा समाधान