NMC ने जारी किया NEET UG 2024 का सिलेबस, देखें क्या हुआ है बदलाव

NEET UG Syllabus 2024

Published - 8 October , 2023

नेशनल मेडिकल कमीशन के Under Graduate Medical Education Board द्वारा NEET UG 2024 का सिलेबस जारी कर दिया गया है, आगे जानें लेटेस्ट अपडेट के बारे में।

NEET Syllabus 2024

जो उम्मीदवार NEET UG 2024 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं वह नीट यूजी 2024 के सिलेबस को NMC की Official वेबसाइट (nmc.org.in) पर चेक कर सकते हैं।

यहाँ चेक करें Syllabus

NEET UG 2024 के सिलेबस में बदलाव नई शिक्षा निति 2020 के तहत किया गया है, ऐसे में फिजिक्स और कैमेस्ट्री विषय में कुछ बदलाव किए गए हैं जोकि प्रैक्टिकल स्किल्स से जुड़े हैं।

क्या हुआ है बदलाव ?

शिक्षा विशेषज्ञ देव शर्मा ने बताया कि फिजिक्स में 18 प्रैक्टिकल से सम्बंधित प्रश्न सम्मिलित किए गए हैं, आगे चेक करें कौन-कौन से टॉपिक शामिल किए गए हैं ?

Physics में क्या हुआ है बदलाव ?

फिजिक्स में सेमीकंडक्टर एंड सेमीकंडक्टर डिवाइस से पीएन जंक्शन डायोड और जेनर-डायोड सहित थर्मोडायनेमिक, धारा विधुत और किरण प्रकाशिकी को शामिल किया गया है।

Physics Topics

देव शर्मा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कैमेस्ट्री में कॉपर सल्फेट की एंथैल्पी, लायोफिलिक और लयोफोबिक सोल्स से जुड़े प्रैक्टिकल प्रश्न सम्मिलित किए गए हैं।

कैमेस्ट्री में शामिल हुए ये प्रश्न

आपको बता दें कि NEET UG 2024 के सिलेबस में केमिकल थर्मोडायनेमिक और सरफेस कैमेस्ट्री से भी प्रैक्टिकल प्रश्नों को शामिल किया गया है।

सरफेस कैमेस्ट्री भी है शामिल

NEET UG 2024 के सिलेबस को चेक करने के लिए या अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NMC की आधिकारिक वेबसाइट को जरूर विजिट करें।

वेबसाइट जरूर विजिट करें

NTA ने हाल ही में NEET UG 2024 की परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया है, अब संभावना है कि 2024 के शुरुआत में NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन भी शुरू हो सकते हैं।

जल्द शुरू होंगे NEET के आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2024 की परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी और परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी किया जायेगा।

कब है NEET की परीक्षा ?

खुशखबरी! इस दिन से भरे जाएंगे NEET 2024 के फॉर्म, देखें पूरी डिटेल्स?