ये हैं झारखंड के टॉप बीटेक कॉलेजेस, देखें रैंकिंग, फीस और प्लेसमेंट

Top Engineering Colleges In Jharkhand 2023

Published - 28 July, 2023

हाल ही में जारी हुई वर्ष 2023 की NIRF के टॉप-100 कॉलेजेस में झारखंड के 5 कॉलेजेस ने अपनी जगह बनाई है। आज हम बात करेंगे झारखंड की कुछ ऐसी ही टॉप संस्थानों के बारे में। 

NIRF रैंकिंग में झारखंड के टॉप 5 कॉलेजेस

वैसे तो देशभर के सभी राज्यों में कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजेस हैं लेकिन अगर आप झारखंड से B.tech की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आगे देखें झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजेस की लिस्ट, फीस और प्लेसमेंट।

ये हैं झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजेस

झारखंड के प्रसिद्ध कॉलेज IIT धनबाद की NIRF रैंकिंग 17 है और यह UGC, AICTE से अप्रूवड है। यहाँ बीटेक की एक साल की फीस लगभग 2,63,700 रूपए है। साल 2023 में यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 56 LPA था।

IIT, Dhanbad (ISM)

1

BITS, मेसरा  NAAC से सर्टिफाइड है और UGC, AICTE से अप्रूवड है। साल 2023 में यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 51 LPA था। इस संस्थान का कैंपस एरिया 780 एकड़ में है और NIRF रैंकिंग 53 है।

Birla Institute of Technology, Mesra

NIT जमशेदपुर को AICTE से मान्यता प्राप्त है, साल 2023 में यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 83 LPA था। इस संस्थान में प्रवेश के लिए आपको JEE परीक्षा पास करनी होगी। यहाँ एक साल बीटेक कोर्स की फीस लगभग 1.88 लाख है।

NIT, Jamshedpur

3

इस संस्थान का कैंपस एरिया 400 एकड़ में बना हुआ है और यह AICTE, UGC से अप्रूवड है। यहाँ पर अब तक का हाईएस्ट पैकेज 44 LPA रहा है और यहाँ B.tech की पहले साल की फीस लगभग 19,782 है।

Birsa Institute Of Technology, Sindri

4

साल 2023 के प्लेसमेंट के दौरान यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 83.38 LPA रहा था और यहाँ से आपका पूरा बीटेक कोर्स लगभग 7 से 8 लाख रूपए में हो जायेगा। यहाँ एडमिशन के लिए आपको JEE परीक्षा पास करनी होगी।

IIIT, Ranchi

5

एमिटी यूनिवर्सिटी में पूरे बीटेक कोर्स की फीस लगभग 7 से 11 लाख है और साल 2023 प्लेस्मेंट में यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 46.99 LPA था। यह यूनिवर्सिटी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है और UGC से अप्रूवड है।

Amity University, Ranchi

6

यह यूनिवर्सिटी UGC, AIU से अप्रूवड है, इसका कैंपस एरिया 45 एकड़ में है। वर्ष 2023  प्लेस्मेंट प्रोग्राम के दौरान यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 43 LPA था। यहाँ 4 साल बीटेक कोर्स की फीस लगभग 5 लाख 25 हजार है।

Usha Martin University

7

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में बीटेक का हाईएस्ट पैकेज 10 LPA और एवरेज पैकेज 3.5 LPA रहा है। इस यूनिवर्सिटी को UGC से मान्यता प्राप्त है, इसका कैंपस एरिया 25 एकड़ में है, यह यूनिवर्सिटी झारखंड के जमशेदपुर में स्थित है।

NETAJI SUBHAS UNIVERSITY

8

CIT कॉलेज की स्थापन 2001 में हुई जोकि झारखंड के रांची में स्थित है और AICTE से अप्रूवड है। यहाँ पर बीटेक कोर्स की एक साल की फीस लगभग 78 हजार रूपए है और एडमिशन के लिए आपको JEE एग्जाम देना होगा।

Cambridge Institute of Technology, Ranchi

9

ये हैं हिमाचल प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजेस, 1.5 करोड़ रहा हाईएस्ट पैकेज