उत्तराखंड के टॉप सरकारी बीटेक कॉलेजस, एडमिशन मिला तो करियर सेट

Engineering College in Uttarakhand

Published - 16 November, 2023

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ज्यादातर छात्र गवर्नमेंट कॉलेजों को priority देते हैं। इसका कारण कम फीस, अच्छी फैकल्टीज, कैंपस आदि हैं।

Colleges In Uttarakhand

यदि आप उत्तराखंड के Best Government engineering college देख रहें हैं, तो आप आगे दी गयी स्लाइड में कॉलेज की फीस NIRF रैंकिग, प्लेसमेंट के बारे में देख सकते हैं।

Gov. Engineering Colleges

यह India का ही नहीं पूरे Asia का पहला Engineering कॉलेज है, यह उत्तराखंड का एकमात्र IIT कॉलेज है, 2022-23 प्लेसमेंट में यहाँ का Highest सैलरी पैकेज 1.30 करोड़ था। इसकी NIRF रैंकिंग 5 है।

IIT Roorkee

NIT उत्तराखंड में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा JEE Main, के स्कोर के आधार पर होता है। पिछले साल यहाँ का highest सैलरी पैकेज यहाँ 21 लाख था।

NIT Uttarakhand

BTKIT कॉलेज में एडमिशन JEE Main के स्कोर के आधार पर होता है यह कॉलेज AICTE से एप्रूव्ड है B.Tech कोर्स की फीस की बात करें, तो लगभग 2,76,000 रूपए है।

BTKIT Dwarahat

यह कॉलेज UGC से मान्यता प्राप्त है और इसे NAAC द्वारा “A “ ग्रेड भी दिया गया है। यहाँ JEE स्कोर से ही एडमिशन कराये जाते हैं। कॉलेज की B.tech फीस लगभग 3 लाख 80 हज़ार तक है।

HNBGU Garhwal

इंजीनियरिंग के कोर्स के लिए JEE और GATE परीक्षा के स्कोर से एडमिशन कराया जाता है यह AICTE से एप्रूव्ड है यहाँ का highest सैलरी पैकेज 10 से 12 लाख के बीच है।

GB Pant University

1989 में इस कॉलेज की स्थापना पौड़ी गढ़वाल में की गयी थी, इस इंजीनियरिंग कॉलेज में  BE/ B.Tech कोर्स की फीस 2 लाख 60 हज़ार तक है। यहाँ का highest सैलरी पैकेज 12 लाख था।

GB Pant Engg college, Pauri 

1902 में इस कॉलेज की स्थापना हरिद्वार में की गयी थी यहाँ BE/ B.Tech कोर्स की फीस 3 लाख तक है प्लेसमेंट की बात करें तो, Highest सैलरी पैकेज 9 लाख तक रहा है  और Average सैलरी पैकेज 4 से 5 लाख तक रहता है।

Gurukula Kangri

यह एक स्टेट यूनिवर्सिटी है जिसके अंतर्गत 8 अन्य यूनिवर्सिटी आती हैं जो इस यूनिवर्सिटी का सिलेबस और Other Rules को भी फॉलो करती हैं, यहां BE/ B.Tech कोर्स की फीस 5 लाख तक है।

UTU, Dehradun 

ये हैं राजस्थान के सबसे बढ़िया सरकारी engineering कॉलेज 2024, ऐसे लें एडमिशन