Doctors Day 1 जुलाई को ही क्यों मानते हैं, जानें इसका महत्व, उद्देश्य और इतिहास ?

Doctors Day

Published - 1 July, 2023

लोगों को जीवन देने वाले डॉक्टरों के सम्मान में हर साल पूरे भारत देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टरों को भगवान की उपाधि दी गई है और डॉक्टर्स डे के दिन IMA सभी डॉक्टरों को धन्यवाद करता है।

Doctor's Day 2023

भारत के मशहूर फिजिशियन डॉक्टर बिधान चंद्र राय को डॉक्टर्स दे समर्पित है, क्योंकि इनका जन्म 1 जुलाई 1882 में हुआ था और 1 जुलाई 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी। वह एक डॉक्टर होने के साथ पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे।

क्यों मानते हैं डॉक्टर्स डे ?

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा सबसे पहले डॉक्टर्स डे की शुरुआत 1 जुलाई 1991 में की गई थी और तब से ही हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

कब हुई डॉक्टर्स डे की शुरुआत ?

असंख्य लोगों की जान बचाने में चिकित्सकों की भूमिका को स्वीकार करने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। Covid-19 जैसी महामारियों के बीच फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की भूमिका का भी इसमें बहुत योगदान है

Importance of Docter’s Day

डॉक्टर्स डे को मनाने का उद्देश्य यह कि इस दिन के माध्यम से लोगों को डॉक्टरों के कर्त्तव्य, महत्त्व और दायित्वों के प्रति जागरूक किया जा सके। यह दिन हमे एक अवसर देता है कि हम चिकित्सकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकें।

क्या है डॉक्टर्स डे का उद्देश्य ?

हर साल डॉक्टर्स डे को किसी न किसी थीम के साथ मनाया जाता है और साल 2023 में इस दिन को “फैमिली डॉक्टर्स ऑन द फ्रंटलाइन” की थीम पर मनाया जायेगा।

Doctor's Day Theme 2023

डॉक्टर्स अपनी प्रतिभा, मेहनत और पेशे के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं तो डॉक्टर्स डे के इस खास अवसर पर हमें भी अपने नजदीकी डॉक्टर्स के समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।

डॉक्टरों को आभार जरूर व्यक्त करें