Dangerous Jobs

Published - 2 July, 2023

ये हैं भारत की सबसे खतरनाक नौकरियां, जहां चूके तो समझों गई जान

भारत में कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं जिनमें खतरा ऐसा की आपकी जान भी जा सकती है और हम आपको ऐसी ही कुछ खतरनाक नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं , जिसमें छोटी सी चूक से आपकी जान भी जा सकती है।

भारत में कौन-सी हैं खतरनाक नौकरियां

कई जॉब्स के उदाहरण ऐसे भी हैं जहां आपको मजबूरी में रिस्क लेना पड़ता है और रिस्क भी ऐसा की जान चली जाए। आगे देखिये ऐसी खतरनाक जॉब्स के बारे में जहां कदम-कदम पर खतरा बना रहता है।

बॉम्ब स्कॉड का मतलब बॉम को डिफ्यूज करने वाला व्यक्ति, इस काम को करते समय यदि कोई भी तार गलत काट गई तो तुरंत बॉम ब्लास्ट होने से कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है। यह बहुत ही जोखिम वाली जॉब है।

बॉम्ब स्कॉड

जब कहीं भी आग लग जाती है तो सबसे पहले फायर ब्रिगेड को बुलाया जाता है, ऐसे में इस विभाग में काम करने वाले कर्मचारी कई बार लोगों को आग से बचाते-बचाते खुद जल जाते हैं। दिल्ली में 2016 से 2020 तक 6 फायर ब्रिगेड कर्मियों की मौत हो गयी।

फायर ब्रिगेड

सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से कई बार कर्मचारियों की जान चली जाती है और अगर बैक्टेरिया का संक्रमण हो तो भी कर्मचारी अपनी जान गवा देते हैं। पिछले 5 सालों में देश में 347 सीवर सफ़ाई कर्मियों की जान चली गयी।

सीवर सफाई कर्मी

बिजली विभाग में जो कर्मी फील्ड पर काम करते हैं, उन्हें बहुत सावधानी रखनी पड़ती है क्योकिं एक छोटी सी गलती से उनकी जान जा सकती हैं। देश में हर दिन 30 से ज़्यादा लोग बिजली की चपेट में आने से मारे जाते हैं 

इलेक्ट्रीशियन

इस जॉब के दौरान आपको भारत की खुफिया एजेन्सी में काम करना होता है जोकि बहुत ही खतरनाक है क्योकि इसमें हर पल आप आतंकियों के निशाने पर रहते हैं।

रॉ एजेंट

वन विभाग में काम करना आसान बात नहीं क्योंकि घने जंगलो में हर समय जंगली जानवर और तस्करों का खतरा बना रहता है। वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

फारेस्ट ऑफिसर

एक साइंटिस्ट भी बहुत खतरों का सामना करता है क्योंकि जिस लैब में वो एक्सपेरिमेंट करता है उसमे केमिकल्स का खतरा होता है और कई बार लैब में केमिकल्स के द्वारा एक्सपेरिमेंट करने से ब्लास्ट हो जाता है, जिससे उनकी जान भी चली जाती हैं।

साइंटिस्ट

आम जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी हमेशा तट पर रहते हैं और यह आसान बात नहीं क्योंकि कई खतरनाक शूटआउट के दौरान इनकी जान पर बन आती  हैं। साल 2021 में ही 377 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान जान चली गयी 

पुलिस

इंडियन आर्मी देश की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे खतरनाक जॉब होती हैं क्योंकि सीमा पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी के कन्धों पर पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती हैं,  2005 से 2017 तक 1684 जवानों की देश सेवा के दौरान जान चली गयी।

आर्म्ड फोर्स