CA 2023 का नया सिलेबस हुआ जारी, जानिए क्या हुए हैं बदलाव ?

ICAI CA New Syllabus 

Published - 6 July, 2023

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा CA के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है, यह पाठ्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के हिसाब से तैयार किया गया है।

ICAI CA Syllabus

ICAI CA का नया सिलेबस 1 जुलाई को ICAI CA के 75वें दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लॉन्च किया गया है।

किसने लॉन्च किया नया सिलेबस ?

दरअसल, पिछले 2-4 सालों में बाजार के स्वरुप में तेजी से बदलाव हो रहा है, यही कारण है कि ICAI CA के सिलेबस में परिवर्तन करके इसे सरल बनाया गया है। अब बदलते स्वरुप के अनुसार बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।

क्यों हुआ पाठ्यक्रम में बदलाव ?

वैसे तो आमतौर पर हर 10 साल में सिलेबस में बदलाव किया जाता है, और पिछली बार ICAI CA के सिलेबस में 1 जुलाई 2017 को बदलाव किया गया था।

इतने सालों में होता है बदलाव 

ICAI के पूर्व केंद्रीय परिषद सदस्य जय छैरा ने जानकारी देते हुए कहा कि ICAI के नए सिलेबस में नई शिक्षा निति के अनुसार दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, अभियोजन और  AI के चैप्टर को शामिल कर अधिक महत्व दिया जायेगा।

कौन से नए चैप्टर हुए हैं शामिल ?

पहले के सिलेबस में इंटरमीडिएट तथा फाइनल में आठ-आठ पेपर हुआ करते थे और फाउंडेशन कोर्स में चार पेपर हुआ करते थे। लेकिन अब नए कोर्स में इंटरमीडिएट व फाइनल में 6-6 पेपर ही होंगे और फाउंडेशन कोर्स में चार पेपर होंगे।

कितने पेपर होंगे ?

छात्रों की सुविधा के लिए दोनों पेपरों के बीच गैप इस तरह किया गया है ताकि बच्चें अपनी सेल्फ स्टडी कर सकें और किसी भी समय ऑनलाइन एग्जाम दे सकें।

छात्रों को होगी सुविधा

आपको बता दें कि ICAI द्वारा नए सिलेबस के लिए परीक्षाएं साल 2024 से आयोजित की जाएंगी और अब बच्चों को नए सिलेबस के अनुसार ही तैयारी करनी होगी।

कब से होगी परीक्षाएं ?

बता दें कि पुराने सिलेबस में आर्टिकलशिप 3 साल की थी जिसे अब घटाकर 2 साल कर दिया गया है। नए सिलेबस को इंटरनेशनल स्वीकार्यता है और मुख्य विषयों को हटाकर वैकल्पिक विषयों का प्रावधान किया गया है।

नए सिलेबस से जुड़ी जरुरी बात

Career Options - हो जाएँ तैयार, इन सेक्टर्स में बढ़ने वाली है नौकरी की डिमांड