ये है हिमाचल प्रदेश के बेस्ट Govt Engineering Colleges 2024

Govt. Engineering Colleges In HP

Published - 26 February , 2024

आजकल टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है तो ऐसे में अधिकांश बच्चे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन बेस्ट कॉलेज चुनाव करने में उन्हें बहुत कठिनाई होती है।

क्यों है बीटेक डिमांड में ?

आज इस स्टोरी के माध्यम से हम आपको हिमाचल प्रदेश के बेस्ट गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेजस के बारे में बता रहे है, आगे दी गई लिस्ट से आप आसानी से कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं।

B.tech Govt. Colleges

IIT मंडी हिमाचल का प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज है जिसकी NIRF रैंकिंग 33 है, यहाँ बीटेक कोर्स की फीस 8 लाख है और बात अगर 2023 के उच्चतम पैकेज की करें तो वह 60 LPA था।

IIT, Mandi

NIT हमीरपुर की स्थापना 1986 में हुई थी, यहाँ बीटेक कोर्स की फीस 5 से 6.5 लाख रूपए है और साल 2023 में यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 52 LPA था।

NIT, Hamirpur

जवाहरलाल नेहरू कॉलेज को AICTE से मान्यता प्राप्त है और यहाँ से आपका बीटेक कोर्स लगभग 2.2 से 2.3 लाख रूपए में हो सकता है।

JNGEC, Mandi

HPTU में एडमिशन के लिए आपके 12th में कम से कम 45% मार्क्स होने चाहिए, JEE Main की परीक्षा पास करके आप यहाँ बीटेक कोर्स में एडमिशन पा सकते हैं।

HPTU, Hamirpur

1970 में स्थापित हुई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी को UGC से मान्यता प्राप्त है, यहाँ बीटेक कोर्स की फीस लगभग 2.1 से 3.6 लाख रूपए है।

HPU, Shimla

राजीव गांधी गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको JEE Main परीक्षा क्वालीफाई करनी होगी, यहाँ बीटेक कोर्स की फीस अपरॉक्स 1.2 से 2.3 लाख रूपए है।

RGGEC, Kangra

UIIT कॉलेज की स्थापना 2000 में हुई थी और यह AICTE से अप्रूवड है, इस कॉलेज में बीटेक का औसत पैकेज लगभग 4.75 LPA रहता है।

UIIT, Shimla

YSP यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आपके 12th में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए, यहाँ बीटेक कोर्स की फीस लगभग 80 हजार रूपए है।

YSP University, Solan

अटल बिहारी कॉलेज की स्थापना 2011 में हुई थी जिसे AICTE से मान्यता प्राप्त है, इस कॉलेज में एडमिशन के लिए JEE Main परीक्षा एक्सेप्ट की जाती है।

ABVGIET, Shimla

बीटेक के लिए बेस्ट हैं झारखंड के ये गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेजस 2024