Counsellingहिंदी

AKTU ने जारी किया UPTAC 2023 Counselling Schedule: 15 सितंबर से राउंड-1 चॉइस फिलिंग

AKTU ने जारी किया काउंसलिंग 2023 का पूरा शेड्यूल। यहाँ देखें चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्युमेंट वेरिफ़िकेशन से जुड़ी पूरी डिटेल्स।

AKTU UPTAC Counselling Schedule 2023: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश UPTAC बीटेक काउंसलिंग 2023 की तिथियों की घोषणा कर दी है। UPTAC बीटेक पहले राउंड की चॉइस फिलिंग और सीट लाकिंग 15 से 17 सितंबर 2023 तक होगी।

Get AKTU 2024 latest news and updates

जैसा की आप जानते हैं कि, AKTU बीटेक, B.Arch, MBA, MCA के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरे किए जा चुकें है। अब AKTU ने काउंसलिंग प्रक्रिया के सभी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है।जिसमें कैंडिडेट्स को चॉइस फिलिंग, सीट लाकिंग, सीट अलॉटमेंट, और सीट कन्फ़र्मेशन जैसे स्टेप्स से गुजरना होगा।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

चॉइस फिलिंग 15 सितंबर से

JEE Mains और NATA कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए राउंड-1 की चॉइस फिलिंग 15 से 17 सितम्बर 2023 तक चलेगी और पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट 18 सितंबर को जारी किया जाएगा। वहीं, CUET UG और PG कोर्सेज़ के लिए राउंड-1 चॉइस फिलिंग 16 से 18 सितंबर 2023 तक चलेगी।

AKTU UPTAC Round 1 Schedule

Events JEE MainsNATACUET UGCUET PG
Registration, fee payment, doc uploadcompletedcompletedcompletedcompleted
online choice filling & locking15-17 September15-17 September16-18 September16-18 September
seat allotment18 September18 September19 September19 September
Payment of Seat Confirmation18-20 September18-20 September19-21 September19-21 September
online willingness (freeze/float)18-20 September18-20 September19-21 September19-21 September
AKTU UPTAC round 1 counselling schedule

कैंडिडेट्स AKTU की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल (PDF) देख सकते हैं। JEE Mains और NATA एग्जाम का पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट 18 सितंबर और CUTET UG और PG का 19 सितंबर 2023 को जारी किया जाएगा। 

यदि आप UPTET काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखना चाहते हैं तो, निचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

बीटेक के अंदर आने वाले केवल बायोटेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोग्रामो का प्रवेश CUET UG के माध्यम से होगा, बाकी बीटेक के अन्य प्रोग्राम एवं एमटेक इंटीग्रेटेड में प्रवेश JEE Mains स्कोर के माध्यम से किये जायेंगे। इसके अलावा CUET UG के अंतर्गत बीडीएस, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, बी वोक, बी फार्मेसी लेटरल, बीटेक लेटरल पाठ्यक्रमों के प्रवेश भी कराये जायेंगे। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) के माध्यम से बीआर्क में प्रवेश होंगे।  

How To Fill Choices For AKTU UPTAC Counselling 2023 

AKTU UPTAC में चॉइस भरने के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट – uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
  • “LATEST NEWS” सामने UPTAC चॉइस फिलिंग 2023 पर क्लिक करें। 
  • अब “View Available Choices” पर क्लिक करें।
  • अब जो भी परीक्षा अपने पास की है जैसे JEE Main /NATA/CUET UG-PG आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कॉलेज और पाठ्यक्रमों के पसंदीदा विकल्प भरें।
  • सभी विवरणों को ध्यान से देखें और फॉर्म जमा करें।
  • आगे के उपयोग के लिए प्रिंट जरूर करा लें। 

कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें की किसी विकल्प को ‘सेव करना’ या किसी विकल्प को ‘लॉक करना’ दोनों अलग-अलग है। एक विकल्प जो केवल ‘सेव किया गया है लेकिन लॉक नहीं किया गया है, उसे बाद में चेंज किया जा सकता है। लेकिन जो विकल्प “लॉक” किया गया है उसे चेंज नहीं किया जा सकता है।

आप AKTU UPTAC के डिपार्टमेंट से किसी परेशानी को लेकर कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं तो आप सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक टोल फ्री नंबर 1800-1800-161 पर कॉल कर सकते हैं, इसके अलावा आप इस ईमेल [email protected] के माध्यम से भी अपनी परेशानी बता सकते हैं।

अगर आप हमसे कोई प्रश्न का उत्तर जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट सेक्शन में लिखिए। 

AKTU UPTAC Counselling Schedule 2023 FAQs 

प्रश्न 1. AKTU UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है। 

उत्तर- AKTU UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in है। 

प्रश्न 2. AKTU काउंसलिंग राउंड-1 चॉइस फिलिंग 2023 तिथि क्या है?

उत्तर-  राउंड 1 काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग 15 सितंबर से 17 सितंबर 2023 तक जेईई मेन्स के माध्यम से होगी। 

प्रश्न 3. AKTU UPTAC काउंसलिंग राउंड-1 की पूरी प्रक्रिया में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

उत्तर- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर, अधिवास प्रमाणपत्र, जेईई मेन/NATA/CUET UG-PG 2023 स्कोरकार्ड और यदि आरक्षण लागू है तो सम्बंधित डाक्यूमेंट्स। 

प्रश्न 4. AKTU UPTAC काउंसलिंग राउंड-2 कब शुरू होगा?

उत्तर- AKTU UPTAC काउंसलिंग राउंड-2, 21 सितंबर 2023 से शुरू है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button