Jobsहिंदी

BPSC 67th Mains Result 2023 घोषित: 2104 कैंडिडेट्स ने किया क्वालीफाई, यहाँ देखें रिजल्ट 

BPSC 67th मुख्य रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। 2104 कैंडिडेट्स ने पास की परीक्षा।आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट Pdf डाउनलोड करने के लिए यहाँ चेक करें।

BPSC 67th Main Result 2023 जारी: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 14 सितम्बर 2023 को 67th BPSC मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वें सारे कैंडिडेट जो 2022 में परीक्षा देकर, परिणाम का इंतज़ार कर रहे थे वें अब BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 

BPSC मुख्य परीक्षा 30 दिसंबर 2022 को दो पालियों में व 31 दिसंबर 2022 व 7 जनवरी 2023 को एक पाली में आयोजित कराई गई थी। इस भर्ती परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने भाग लिया था, इस परीक्षा में कुल वेकन्सी 726 पदों के लिए है, जिसमे से 228 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

Get BPSC Mains Result 2023 Latest News & Updates

Latest:  AFCAT II Result 2023 Direct Link @afcat.cdac.in, Steps To Check

BPSC 67th मुख्य परीक्षा में कुल  4.5 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था जिसमें से कुल 2104 कैंडिडेट्स ही सफल होने में सक्षम रहे। आयोग द्वारा ये भी बताया गया है की, भविष्य में इस परीक्षा रिजल्ट में संशोधन भी हो सकता है। 

BPSC मुख्य परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर की जरुरत पड़ेगी, इसलिए सभी कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड अपने नजदीक रखें। 

BPSC 67th Mains Result 2023 – ऐसे करें चेक

नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से BPSC 67th Main Result 2023 देख सकते हैं। 

  • BPSC ऑफिसियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएँ। 
  • आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
  • अब आप होमपेज पर “इनफार्मेशन काउंटर” के सेक्शन पर जाएँ।
  • यहाँ आपको BPSC 67th Main Result 2023 पर क्लिक करना है। 
  • आपके सामने BPSC 67th Main Result 2023 Pdf खुल जायेगा। 
  • अब अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक करें। 
  • भविष्य उपयोग के लिए डाउनलोड कर प्रिंट करा लें। 

अगर आप डायरेक्ट लिंक से BPSC 67th Main Result 2023 Pdf डाउनलोड करना चाहते हैं तो निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

BPSC 67th Main Result 2023 Direct Link (Active)

कब होगा इंटरव्यू?

BPSC 67th मुख्य परीक्षा में हुए सभी सफल कैंडिडेट्स का 120 अंको का इंटरव्यू होगा, जिसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। मुख्य परीक्षा रिजल्ट के 15 दिन बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, इंटरव्यू के एडमिट कार्ड इंटरव्यू तिथि के 1 सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in उपलब्ध कराये जाएंगे।  

जिन भी कैंडिडेट्स के पास NCC सर्टिफिकेट है उन्हें पुलिस सर्विस और प्रोडक्ट इंस्पेक्टर पदों के लिए महत्व दिया जायेगा।

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची आमतौर पर सारे कैंडिडेट्स के इंटरव्यू पूरे होने के एक सप्ताह बाद जारी कर दी जाएगी।

इंटरव्यू के दिन ये डाक्यूमेंट्स रखें तैयार 

कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के दिन निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स को अपने साथ ले जाना होगा। 

  • इंटरव्यू वेरिफिकेशन लेटर 
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट 
  • ग्रेजुएट डिग्री और मार्कशीट 
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आरक्षित वर्ग सभी प्रमाण पत्र (जो भी आरक्षण आपने फॉर्म भरते समय अप्लाई किया था) 

नोट: उम्मीदवार सभी डाक्यूमेंट्स ओरिजिनल के साथ दो-दो फोटोकॉपी भी अपने साथ ले जाएँ।  

यदि आपका कोई प्रश्न है, जो आप हम से पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर लिखकर भेजें। 

BPSC 67th Main Result 2023 FAQs

प्रश्न 1. BPSC 67th मुख्य रिजल्ट 2023 कब  आएगा?

उत्तर- BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर BPSC 67th रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। 

प्रश्न 2. BPSC की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर-  bpsc.bih.nic.in BPSC की ऑफिसियल वेबसाइट है। 

प्रश्न 3. BPSC 67 वीं परीक्षा मुख्य परीक्षा में कितने छात्र उपस्थित हुए?

उत्तर- इस साल, बिहार में 67 वीं BPSC मुख्य परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। BPSC अधिकारियों के अनुसार, 4.5 लाख से अधिक परीक्षा में शामिल हुए थे।  

प्रश्न 4. BPSC 2023 पदों का वेतन क्या है?

उत्तर- BPSC पदों पर ज्वाइनिंग से मूल वेतन 30,000 रुपये है और सभी भत्तों को मिलाकर कुल वेतन 45,000 रुपये प्रति माह हो जाता है। शुरुआत में BPSC पदों पर अधिकतम वेतन 72,000 रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button