Answer Keyहिंदी

MP Police Constable Answer Key 2023 Out: 18 सितंबर तक करें आपत्ति दर्ज

MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की देखने और आपत्ति दर्ज करने के लिए यहाँ देखें स्टेप्स।

MP Police Constable Answer Key 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की 15 सितम्बर 2023 को जारी कर दी है। आंसर-की देखने के लिए आप MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in में विजिट कर सकते है। 

Get MP Police Constable Recruitment 2024 latest news and updates

MPESB ने मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन  12 अगस्त 2023 को किया था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी, पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे था। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

कब तक है आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि?

आयोग ने यह प्रोविजनल आंसर-की जारी की है उम्मीदवार इस आंसर-की पर अपनी आपत्ति 18 सितम्बर 2023 तक दर्ज कर सकते हैं। 18 सितंबर 2023 के बाद आप आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको एक प्रश्न के लिए Rs.50/- का शुल्क जमा करना होगा। 

आपत्ति दर्ज आप केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कर सकते हैं आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको उस प्रश्न का क्रमांक, पुस्तक का नाम, लेखक का नाम और प्रश्न से संबंधित अन्य दस्तावेज को भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।  

आंसर-की देखने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?

MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की चेक करने के लिए आपको रोल नंबर और एडमिट कार्ड पर प्रिंटेड TAC कोड की जरुरत पड़ेगी, इसलिए सभी कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड अपने नजदीक रखें। 

How To Check MP Police Constable Answer Key 2023

MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की चेक करने के लिए आपको नीचे दिए प्रोसेस से गुजरना होगा। 

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएँ। 
  • आपके डिवाइस में वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
  • होम पेज में आपको “Latest Updates” पर जाना है। 
  • यहाँ आपको “Online Question/Answer Objection-Police Constable Recruitment Test-2023” पर क्लिक करें। 
  • अब “Candidate Login” विंडो खुल जाएगी। 
  • यहां आपको रोल नंबर और एडमिट में प्रिंटेड TAC कोड को दर्ज करना है। 
  • अब “Login” पर क्लिक करें। 
  • MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की आपको दिख जाएगी। 
  • सभी आंसर चेक करें और आप आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।   

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Direct Link For  MP Police Constable Answer Key 2023 (Active)

किसी भी प्रकार की टेक्निकल या अन्य समस्या से सम्बंधित प्रश्न आयोग से पूछने के लिए आप आयोग को अपना प्रश्न इस [email protected] ईमेल पर भेज सकते हैं। यदि आप हम से कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट में लिखकर भेजें। 

 MP Police Constable Answer Key 2023 FAQs 

प्रश्न 1. मैं MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर- आप MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 2.  MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की कब जारी होगी?

उत्तर-  15 सितंबर 2023 को MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गयी है।

प्रश्न 3. मैं MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की का डायरेक्ट लिंक कहां से डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर- MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की का डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में ऊपर दिया गया है आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर-की देख सकते हैं। 

प्रश्न 4. MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि कब है?

उत्तर- आप MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की आंसर-की पर आपत्ति 18 सितंबर 2023 तक दर्ज कर सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button