Jobsहिंदी

NDA 2 Result 2023 घोषित, 7416 कैंडिडेट्स ने किया SSB के लिए क्वालीफाई

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से रिजल्ट Pdf डाउनलोड करने के स्टेप्स आगे बताए गए हैं

NDA 2 Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 सितंबर 2023 को NDA & NA 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 7416 कैंडिडेट्स ने SSB के लिए क्वालीफाई कर दिया है। सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को 2 हफ़्तों के भीतर joinindianarmy.nic.in पर रेजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को SSB डेट्स और सेंटर के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

Get NDA 2024 latest news and updates

UPSC द्वारा 3 सितंबर 2023 को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती हेतु NDA 2 परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें लाखों 12वीं पास आवेदक उपस्थित हुए थे। परीक्षा का रिजल्ट आप नीचे दिए गए स्टेप्स से देख सकते हैं।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

How To Check NDA 2 Result 2023

नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर NDA 2, 2023 का रिजल्ट देख सकते हैं। 

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ। 
  • अब वेबसाइट के होमपेज में “What’s Knew” के सेक्शन में जाएँ।
  • यहां स्क्रॉल कर “View All” पर क्लिक करें।   
  • आप दूसरे पेज पर पहुँच जायेंगे, इसके बाद आपको “Written Result of NDA 2, 2023”पर क्लिक करना है। 
  • अब Pdf पर क्लिक करें, क्लिक करते ही NDA 2 Result 2023 Pdf खुल जाएगी। 
  • अपने रोल नंबर से रिजल्ट देखें। और आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड कर लें। 

UPSC NDA 2 रिजल्ट 2023 का डायरेक्ट लिंक नीचे अपलोड किया गया है। 

Direct Link For NDA 2 Result 2023 (Active)

NDA SSB Interview

NDA लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को SSB परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। सर्विस सिलेक्शन बोर्ड SSB इस बोर्ड द्वारा 5 दिनों तक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाता है। जिसमे 80% मानसिक साक्षरता और 20% शारीरिक परीक्षा होती है। 

किसी भी प्रकार का प्रश्न हम से पूछने के लिए नीचे कमेंट करें।

कितने प्रतिशत अंक हैं जरूरी? 

SSB राउंड के लिए चयनित होने के लिए सभी उम्मीदवारों को 40% अंक से ऊपर अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, तभी आप SSB राउंड के लिए एलिजिबल होंगे। परीक्षा पत्र देख कर ये अनुमान लगाया गया है कि NDA-2 लिखित परीक्षा 2023 की कट ऑफ 345 से 355 के बीच रहने वाली है। 

NDA कट ऑफ 

लिखित परीक्षा और अंतिम चयन के लिए NDA कट ऑफ अलग-अलग जारी की जाती है। लिखित परीक्षा के लिए कटऑफ की गणना 900 अंकों में से की जाती है। अंतिम चयन कट ऑफ की गणना 1800 अंकों (लिखित परीक्षा के 900 अंक और SSB इंटरव्यू के 900 अंक) में से प्राप्त अंको के आधार पर की जाती है। 

NDA कट ऑफ: टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी क्या है?

यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने NDA परीक्षा में समान कुल अंक प्राप्त किए हैं, तो इस स्थिति में आयोग द्वारा निचे दिए गए नियमों के आधार पर रैंक दी जाएगी।  

कुल अंक समान होने की स्थिति में, आयु में बड़े उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाती है। 

लेकिन यदि आयु सामान हो और अंक भी तो इस स्थिति में लिखित पेपर में ज्यादा कुल अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाएगी। 

पुराने डाटा के आधार पर यदि हम देखें तो, अंतिम वर्ष 2022 में NDA-2 लिखित परीक्षा की कट ऑफ 316 अंक रही थी एवं फाइनल कट ऑफ 678 थी। वहीं अगर हम 2021 की बात करें तो, 2021 में कुल अंको में से कट ऑफ 355 रही थी और फाइनल सिलेक्शन 726 अंको पर हुआ था।  

NDA 2 Result 2023 FAQs 

प्रश्न 1. NDA परीक्षा कौन करवाता है?

उत्तर- UPSC संघ लोक सेवा आयोग NDA परीक्षा करवाता है। 

प्रश्न 2. NDA 2023 में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

उत्तर- NDA 2023 में कुल 395 वैकेंसी है। 

प्रश्न 3. NDA में कितनी आयु चाहिए?

उत्तर- NDA परीक्षा के लिए आपकी उम्र 16.5 से 19.5 तक होनी जरूरी है। 

प्रश्न 4. क्या NDA में लिखित परीक्षा होती है?

उत्तर- जी हाँ, NDA में लिखित परीक्षा होती है लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का SSB इंटरव्यू होता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button