Application FormJobsहिंदी

UP NMMS Scholarship 2023: 28 सितम्बर तक करें आवेदन, इतनी मिलेगी स्कॉलरशिप

UP NMMS छात्रवृत्ति से स्टूडेंट्स को 12000 रुपए हर वर्ष दिए जाएगें। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की पूरी डिटेल्स नीचे देखें

UP NMMS Scholarship Registration Link 2023 Activated: परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024-25 के रजिस्ट्रेशन 23 अगस्त 2023 से शुरू हो चुके है।

ताज़ा अपडेट के अनुसार UP NMMS 2023 Scholarship की आवेदन तिथि 28 सितम्बर तक बढ़ा दी गयी है

Get UP NMMS Scholarship सितम्बर Latest News & Updates

सभी योग्य स्टूडेंट्स राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2024-25 सत्र के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट entdata.co.in पर 28 सितम्बर 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। UP NMMS scholarship registration 2023 के लिए 8th क्लास के वे सभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते है जिन स्टूडेंट्स ने 2022-2023 सत्र में 55% मार्क्स से 7वीं कक्षा पास की हो।

UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 अप्लाई करने के लिए किसी भी प्रकार के कोई फीस चार्जेज नहीं है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 50% मार्क्स से पास होना अनिवार्य है। 

Latest:  CAT 2023 List of Changes Allowed in Application Edit Window; CAT 2023 Correction Window Opens Today @iimcat.ac.in

इस छात्रवृति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के अभिभावक की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलकर Rs. 350000/- (तीन लाख पचास हजार) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ये रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से ऑनलाइन ही होंगे, किसी भी प्रकार के डाक या अन्य माध्यम को मान्य नहीं माना जायेगा। 

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 5 नवंबर 2023 को राज्य के सभी चुने हुए सार्वजनिक और निजी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कराई जाएगी। 

रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्य डाक्यूमेंट्स- 

  1. स्कूल सर्टिफिकेट 
  2. इनकम सर्टिफिकेट (आय प्रमाण पत्र)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो 
  4. सिग्नेचर (हस्ताक्षर)

आवेदन करने के लिए स्टूडेंट को तहसीलदार से आय प्रमाण पत्र बनाना आवश्यक है। व आरक्षण वाले सभी स्टूडेंट्स को आरक्षण से संबंधित डॉक्यूमेंट को जमा करना होगा। 

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप ?

जिन स्टूडेंट्स का स्कॉलरशिप के लिए चयन होगा उनको राज्य सरकार 12000 रुपय सालाना स्कॉलरशिप राशि देगी। यह स्कॉलरशिप कक्षा 9 से 12वीं तक ही दी जाएगी।स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ वही स्टूडेंट्स योग्य होंगे जो किसी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय परिषद स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं, और जिनकी पारिवारिक आय 3,50,000 रुपये या उससे कम है।

How To Apply For UP NMMS Scholarship 2023

UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए अप्लाई करने वाले सभी छात्र नीचे लिखे निर्देशों का पालन करें। 

  • UP NMMS scholarship registration 2023 के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट entdata.co.in पर जाए। 
  • आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
  • यहाँ आपको राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, परीक्षा 2024-25 के राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, परीक्षा 2024-25 के सामने” Login” पर क्लिक करना है। 
  • आपकी स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुल जाएगी। 
  • यहाँ आपको “REGISTRATION” पर क्लिक करना है।  
  • सारे निर्देशों को ध्यान से पढ़कर “YES” पर क्लिक करना है।   
  • यहाँ आपको मांगी गयी सारी डिटेल्स को सही से भरना है। 
  • अब “Final Submit”  पर क्लिक करें। 
  • भविष्य उपयोग के लिए आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड भी कर सकते है। 

कृपया आवेदन के लिए अंतिम तिथि के आने की प्रतीक्षा न करें, जल्द से जल्द आवेदन करने की कोशिश करें, जिससे आप अंतिम तिथि को वेबसाइट पर होने वाली भीड़ से बच पायेंगें। 

UP NMMS Scholarship Registration 2023 Direct Link (Active)

जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए अप्लाई नहीं कर सकते है।  

आपके मन में किसी भी प्रकार के कोई प्रश्न है तो, आप कमेंट सेक्शन में हमसे पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्न का जवाब जल्द से जल्द दिया जायेगा। 

UP NMMS Scholarship Registration 2023 FAQs 

प्रश्न 1. क्या UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 शुरू हो चुके है?

उत्तर- जी हाँ, 23 अगस्त 2023 से UP NMMS छात्रवृत्ति 2023 शुरू हो चुके है।

प्रश्न 2. UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है? 

उत्तर- UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट entdata.co.in है।

प्रश्न 3. UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर-  UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 की लास्ट डेट 28 सितंबर 2023 है। 

प्रश्न 4. UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 अप्लाई करने के लिए कितनी फीस है?

उत्तर- UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 अप्लाई करने के लिए कोई भी फीस चार्जेज नहीं है। 

प्रश्न 5. UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है। 

उत्तर- UP NMMS छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए 7th क्लास में जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स जिन्होंने  55% मार्क्स से पास होने वाले सभी छात्र व अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र 50% वाले भी इस छात्रवृति के लिए अप्लाई कर सकते है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button