JobsResultsहिंदी

UPSC Geo-Scientist 2023 Main Exam Result हुए जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC Geo Scientist Mains Exam Result 2023 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने 23 अगस्त 2023 को UPSC भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिया है। जिन भी कैंडिडेट ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

Get UPSC 2024 latest news and updates

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 24 और 25 जून, 2023 को 9:00 बजे से 12:00 बजे तक व 2:00 बजे से 5:00 बजे तक दो पालियों में आयोजित की गयी थी।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

और अब UPSC भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 भी आ गये हैं, हालांकि मार्कशीट फाइनल रिजल्ट आने के 15 दिन बाद ही आयोग द्वारा अपलोड की जाएगी। मुख्य परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट को अब इंटरव्यू (Personality Test) के लिए बुलाया जाएगा। 

UPSC Geo Scientist Mains Exam Result 2023 में पास हुए कैंडिडेट्स को DAF (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) भरना अनिवार्य है। जो आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध होगा। DAF (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) को ऑनलाइन भरने के निर्देश भी आपको इसी वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

DAF भरने से पहले आपको वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना जरूरी है। सारे निर्देशों को डिटेल में जानने के लिए आप भारत के राजपत्र, 21-09 2022 को प्रकाशित संयुक्त भू वैज्ञानिक परीक्षा 2022 को देख सकते हैं। 

कैंडिडेट को अपनी उम्र, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र  (ST, SC, OBC), EWS व शारीरिक विकलांगता की स्थिति में प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसलिए सभी कैंडिडेट इन प्रमाणपत्रों को तैयार रखें। 

How To Check UPSC Geo Scientist Mains Exam Result 2023

UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम PDF देखने के लिए आपको निचे दी गयी प्रक्रिया से गुजरना होगा।  

  • आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। 
  • होम पेज पर आपको “What’s New” के सेक्शन पर जाना होगा। 
  • यहाँ आपको “View all” पर क्लिक करना है। 
  • इस लिस्ट में आपको “Written Result: Combined Geo Scientist (Mains) Examination 2023” पर क्लिक करना है। 
  • आपके स्क्रीन पर जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम PDF खुल जाएगी। 
  • इस Pdf को ध्यान से पढ़े और Ctrl F को साथ में प्रेस करें। 
  • यहाँ अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं। 
  • अब इस pdf को आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड कर लें।

आप डायरेक्ट लिंक से भी UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम चेक कर सकते है, चेक करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

 UPSC Geo Scientist Mains Exam Result 2023 Direct Link (Active)

कब होगा इंटरव्यू

संघ लोक सेवा UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम PDF आयोग द्वारा सभी पास हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू तिथि, समय और उनके ईमेल पर भेजा जाएगा, इसलिए सभी कैंडिडेट से अनुरोध है कि, वह अपने ईमेल अकाउंट को बार-बार चेक करते रहे।

UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम PDF अनुसार कैंडिडेट के इंटरव्यू तिथि और समय में किसी भी कंडीशन में कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। 

कैंडिडेट की मार्कशीट वेबसाइट पर 30 दिन तक पर उपलब्ध रहेगी। मार्कशीट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 

यदि किसी भी कैंडिडेट को अपनी मार्कशीट में किसी भी प्रकार के बदलाव करने तो, वह आयोग को ईमेल या पोस्ट से इस विषय के बारे में सूचित कर सकते है। 

संघ लोक सेवा आयोग के सुविधा काउंटर पर अपनी परीक्षा/परिणाम के बारे में जानकारी/स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (011)23385271/233811235/23098543 इन नंबरों पर कांटेक्ट कर सकते है। 

UPSC Geo-Scientist FAQs 

प्रश्न 1. क्या UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम घोषित हो गए है?

उत्तर-  जी, हाँ  23 अगस्त 2023 को UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम घोषित हो चुके है। 

प्रश्न 2. मैं UPSC भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम कहाँ देख सकता हूँ?

उत्तर- आप UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परिणाम UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते है। 

प्रश्न 3.  UPSC जियो-साइंटिस्ट में कितने प्रयास (Attempt) होते है?

उत्तर-  उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा पहुंचने तक जितने चाहें उतने प्रयास (Attempt) कर सकते हैं, जैसे सामान्य श्रेणी के जूनियर हाइड्रोलॉजिस्ट उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष आयु सीमा है, वैसे ही अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग अलग आयु सीमा होती है।

प्रश्न 4. भारत में भू-वैज्ञानिक की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- भारत में एक भू-वैज्ञानिक की एवरेज सैलरी 7.5 लाख प्रति वर्ष (₹62.5k प्रति माह) होती है।

आप हमें भी UPSC जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 परीक्षा परिणामों से सम्बंधित कोई भी प्रश्न कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर जल्द ही दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button