Counsellingहिंदी

AKTU UPTAC 2023 1st Round Seat Allotment Result जारी @uptac.admissions.nic.in पर ऐसे देखे रिजल्ट

AKTU UPTAC 1st Round Seat Allotment Result: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश UPTAC बीटेक काउंसलिंग 2023 के 1st राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 सितंबर 2023 को जारी कर दिया है।

Get AKTU 2024 latest news and updates

यह रिजल्ट केवल JEE Mains और NATA परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का है। CUET UG और CUET PG के अभ्यर्थियों का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट AKTU द्वारा 19 सितंबर 2023 को जारी किया जायेगा। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

 JEE Mains, NATA, CUET UG और CUET PG  के सभी छात्र यह रिजल्ट AKTU की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

राउंड वन सीट अलॉटमेंट परिणाम में शॉर्टलिस्ट किए गए JEE Mains और NATA उम्मीदवारों को 18 सितंबर से 20 सितंबर 2023  के बीच एवं CUET UG और CUET PG  के सभी छात्रों को 19 सितंबर से 21 सितम्बर 2023 तक शुल्क भुगतान कर, अलॉटेड सीट को फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनकर जवाब देना होगा। 

उम्मीदवार प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करके और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होकर अलॉटेड संस्थान में अपनी सीट को कंफर्म कर सकते हैं। 

How To Check AKTU UPTAC 1st Round Seat Allotment Result 2023 

UPTAC काउंसलिंग 2023 1st राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले AKTU की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।  
  • अब यहाँ आपको “Latest News” के नीचे  “AKTU UPTAC 1st Round Seat Allotment Result 2023” पर क्लिक करना है।  
  • लॉगिन विंडो खुल जाएगी, अब यहाँ अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • जैसे ही आप लॉगिन करेंगे आपको UPTAC 1st राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 दिख जायेगा। 
  • अपना अलॉटेड कॉलेज देखें। और आगे के लिए डाउनलोड कर लें। 

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से UPTAC काउंसलिंग 2023 1st राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Direct Link For AKTU UPTAC 1st Round Seat Allotment Result 2023 (Active)

जो भी छात्र 1st राउंड में मिले कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, वे 2nd राउंड के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 21 सितंबर और सीट अलॉटमेंट 22 सितंबर 2023 को शुरू होगी। 

अगर आप हम से कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो तो आप हमे कमेंट सेक्शन में लिखकर भेज सकते हैं। 

AKTU UPTAC 2023 Counselling FAQs 

प्रश्न 1. AKTU में सीट आवंटन के बाद क्या करें?

उत्तर- सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल से फ्रीज, स्लॉट या विड्रॉल विकल्प चुन सकते हैं।

प्रश्न 2. AKTU द्वारा JEE मेन्स छात्र का 1st सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 कब जारी होगा?

उत्तर-  AKTU द्वारा JEE मेन्स छात्र का 1st सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 आज 18 सितम्बर 2023 को जारी हो गया है। 

प्रश्न 3. क्या AKTU, NATA के माध्यम से प्रवेश ले रहा है?

उत्तर- AKTU में प्रवेश सभी पाठ्यक्रमों में NATA, CUET, और JEE मेन के आधार पर होगा।

प्रश्न 4. AKTU काउंसलिंग शुल्क कितना है?

उत्तर- UP के छात्रों के लिए  AKTU काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क रु. 1000/- है। 

Related Articles

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button