Entrance Examsहिंदी

PM Yasasvi Yojna 2023: एग्जाम रद्द, नहीं जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे होगा चयन

पीएम यशस्वी छात्रवृति 2023 परीक्षा रद्द कर दी गयी है। कैंडिडेट्स का चयन मेरिट के आधार पर होगा

PM Yasasvi Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली PM यशस्वी छात्रवृति 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड अब जारी नहीं किए जाएँगे।ताज़ा जानकारी के मुताबिक़ सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने नोटिस जारी कर एग्जाम रद्द कराने को कहा है।

Get PM Yasasvi Yojna 2024 latest news and updates

NTA द्वारा PM यशस्वी छात्रवृति 2023 परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को होना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

यशस्वी योजना एडमिट कार्ड 2023 कब आएगा

कैंडिडेट्स को बता दें की PM यशस्वी छात्रवृति 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएँगे। NTA ने एग्जाम रद्द करने का फ़ैसला किया है।

कब होना था एग्जाम?

Yasasvi छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 29 सितंबर 2023 को दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित करायी जानी थी पर इसे अब रद्द कर दिया गया है ।

PM YASASVI Yojna – कैसे होगा अब चयन

PM Yasasvi छात्रवृत्ति में चयन अब मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, कक्षा 8वीं और 10वीं में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

इस योजना के तहत 9वीं एवं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाता है, चयनित किए गए योग्य विद्यार्थी को योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को 75,000 रुपए की छात्रवृत्ति एवं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को 1,25,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

PM यशस्वी एडमिट कार्ड 2023 को लेकर कोई भी सवाल है तो, आप हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या NTA को [email protected]. पर मेल भी लिख सकते हैं।

आपका कोई प्रश्न है जिसे आप हम से पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। 

PM YASASVI Admit Card 2023 FAQs 

प्रश्न 1. PM यशस्वी एडमिट कार्ड 2023 कहाँ से डाउनलोड करें?

उत्तर- PM यशस्वी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड नहीं किए जाएँगे।

प्रश्न 2. PM यशस्वी छात्रवृति 2023 की परीक्षा कब होगी?

उत्तर- PM यशस्वी छात्रवृति 2023 की परीक्षा रद्द हो गयी है।

प्रश्न 3. PM यशस्वी छात्रवृति वर्ष 2023 में कितनी मिलेगी?

उत्तर- वर्ष 2023 में PM यशस्वी छात्रवृति 9वीं के विधयर्थियों को 75,000 रुपए एवं 11वीं के विद्यार्थियों को 1,25,000 रुपए दी जाएगी। 

प्रश्न 4. किस कक्षा के छात्र PM यशस्वी छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर- केवल 9वीं कक्षा के विद्यार्थी और 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही PM यशस्वी छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button