Jobsहिंदी

Bihar STET Result 2023 जारी, @bsebstet.com से ऐसे देखें रिजल्ट 

बिहार STET रिजल्ट 2023 देखने के लिए निचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।

Bihar STET Result 2023 Released: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2023 का परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा आज, 3 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर विजिट कर सकते हैं। 

Get Bihar 2024 latest news and updates

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

बिहार STET 2023 परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच दो सत्रों में आयोजित किया गया था। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया गया था और दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। 

BSEB STET 2023 परीक्षा के लिए 2 पेपर आयोजित किये गए थे। पेपर 1 हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू विषयों के लिए आयोजित किया गया था। एवं दूसरा पेपर अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, मैथिली और वाणिज्य के लिए आयोजित किया गया था।

How To Download Bihar STET Result Pdf 2023

आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आप बिहार STET रिजल्ट  2023 को डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com में जाएँ।
  • अब आप होम पेज पर “इनफार्मेशन काउंटर” के सेक्शन पर जाएँ। 
  • यहाँ आपको “बिहार STET रिजल्ट  2023” पर क्लिक करना है। 
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, सारी डिटेल्स चेक करने के बाद डाउनलोड करें। 
  • आगे के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंट भी आप निकल सकते हैं।

इस आर्टिकल  के माध्यम से आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके बिहार STET रिजल्ट  2023  डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar STET Result 2023 Direct Link (Active)

आप  बिहार STET रिजल्ट  2023 से संबंधित कोई भी प्रश्न नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Bihar STET Result 2023 FAQs

प्रश्न 1. क्या बिहार STET रिजल्ट  2023 जारी कर दिया गया है?

उत्तर- जी हाँ, 3 अक्टूबर, 2023 यानी की आज बिहार STET रिजल्ट  2023 जारी कर दिए गए है। 

प्रश्न 2.बिहार STET रिजल्ट  2023 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर- बिहार STET रिजल्ट  2023 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com है। 

प्रश्न 3. STET बिहार 2023 परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए कितने मार्क्स होने जरुरी है?

उत्तर- STET बिहार 2023 परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए जनरल कैटेगरी उम्मीदवार के 50%, OBC वर्ग के 45%, SC वर्ग के 40% एवं ST वर्ग के 40% अंक होने जरुरी है। 

प्रश्न 4.  बिहार STET 2023 के लिए कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया?

उत्तर- बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा घोषित आंकड़ों अनुसार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के लिए 3.5 लाख उम्मीदवारों ने अपने आवेदन जमा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button