Jobsहिंदी

MPPSC PCS 2023 Notification जारी: 22 सितंबर से करें आवेदन, जानें पदों की संख्या

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन PCS 2023 से जुड़ी पूरी डिटेल्स जैसे ऐप्लिकेशन फॉर्म, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ और पदों की संख्या यहाँ चेक करें।

MPPSC PCS Notification 2023: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC PCS 2023) भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन को देखने के लिए आप MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

Get MPPSC 2024 latest news and updates

MPPSC  PCS 2023 भर्ती आवेदन प्रक्रिया ऑफिसियल वेबसाइट पर 22 सितंबर 2023 दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2023 तक होगी। इच्छुक कैंडिडेट अंतिम तिथि तक का इन्तजार न करें, समय से आवेदन कर लें। इसके बाद आवेदन साइट बंद हो जाएगी। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्रारम्भिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित होगी। व एडमिट कार्ड परीक्षा से 9 दिन पहले 8 दिसंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जायेगा। 

प्रारम्भिक परीक्षा के 2 पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दूसरा पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट 2:15 से 4:15 तक होगा।  

पात्रता एवं मानदंड  

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2023 में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वें कैंडिडेट्स भी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं जो अभी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। 

MPPSC PCS 2023 – पदों की संख्या

कैंडिडेट्स नीचे दिए टेबल से MPPSC PCS 2023 के पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पद का नाम पदों की पदों
राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष 27 
उप पुलिस अधीक्षक 22 
अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त 17 
विकास खंड अधिकारी 16 
नायब तहसीलदार 
आबकारी उप निरीक्षक 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी  17 
सहकारी निरीक्षक 122 
कुल पद 227 
MPPSC PCS 2023 पदों की संख्या

ऐसे होगी भर्ती

MP PCS भर्ती प्रक्रिया 3 भागों में आयोजित की जाती है पहला, प्रारम्भिक परीक्षा, इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रारम्भिक परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी अलग से करनी पड़ती है क्यूंकि यह परीक्षा लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। एवं अंतिम मेरिट लिस्ट लगने के बाद कैंडिडेट को PCS के अंतर्गत आने वाले पदों पर नियुक्त किया जाता है।  

How To Check MPPSC PCS Recruitment Notification 2023

MPPSC PCS भर्ती नोटिफिकेशन देखने के लिए आप निचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • MPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएँ। 
  • वेबसाइट का होमपेज आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा। 
  • अब दायीं तरफ “Recruitment Advertisement” पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद “Advertisement” सेक्शन में “Recruitment Advertisement for State Service Examination” के सामने “Click Here” पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने “MPPSC PCS Recruitment Notification 2023” खुल जायेगा। 
  • सारी डिटेल्स को ध्यान से पढ़े एवं आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड कर लीजिये।  

अगर आप डायरेक्ट लिंक से MPPSC PCS नोटिफिकेशन देखना चाहते हैं तो, निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

MPPSC PCS Recruitment Notification 2023 देखने के लिए क्लिक करें

अगर आपके किसी भी प्रकार के प्रश्न और सुझाव हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर भेजें। 

MPPSC PCS Recruitment Notification 2023 FAQs 

प्रश्न 1. MPPSC PCS 2023 भर्ती नोटिफिकेशन कब आएगा ?

उत्तर-  MPPSC PCS भर्ती नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट में आ गया है। 

प्रश्न 2. MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर-  MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in है। 

प्रश्न 3.  MPPSC PCS 2023 में कितनी वैकेंसी हैं?

उत्तर-  MPPSC PCS 2023 में कुल 227 वैकेंसी हैं। 

प्रश्न 4. MPPSC PCS परीक्षा में हम कितने प्रयास दे सकते हैं?

उत्तर- 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य आप जितने चाहें उतने प्रयास दे सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button