Admit CardJobsहिंदी

BPSC Assistant Mains 2023 Admit Card जारी: इस लिंक से करें डाउनलोड   

BPSC सहायक मेन्स परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा 31 अगस्त, 2023 को आयोजित करायी जाएगी।

BPSC Assistant Main Examination Admit Card 2023 Released: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 25 अगस्त 2023 को BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। 

Get Bihar 2024 latest news and updates

प्री परीक्षा में सिलेक्ट हुए सभी कैंडिडेट BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023, बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

BPSC सहायक मेन्स परीक्षा 2023 के सभी परीक्षा केंद्र पटना जिले में ही होंगे। इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2023 को दो पालियों में होगा, हिंदी विषय का पेपर पहली पाली में  9:30 बजे से 11:45 तक होगा व दूसरी पाली में जनरल नॉलेज का पेपर होगा जिसका समय 2:00 बजे से 4:15 तक रहेगा।

How To Download BPSC Assistant Main Examination Admit Card 2023

आप BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

  • सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएँ।
  • अब आप होमपेज पर “Apply Online” पर क्लिक करें। 
  • यहाँ आपको “BPSC Online Application ” पर क्लिक करना है। 
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, सारी डिटेल्स चेक करने के बाद डाउनलोड करें। 
  • आगे के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालना न भूलें। 

यदि आप निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते है तो, आप BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Assistant Main Examination Admit Card 2023 Direct Link (Active)

कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें की एडमिट कार्ड, ID प्रूफ और फोटो के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अपने डाक्यूमेंट्स और एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी परीक्षा के एक दिन पहले से ही निकाल के रख दें।  

घोषणा पत्र भी कर सकते हैं डाउनलोड 

आयोग के नोटिफिकेशन अनुसार यदि किसी कैंडिडेट के एडमिट कार्ड में फोटो और हस्ताक्षर सही से नहीं दिखाई दे रहे है,वे अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को डाउनलोड कर प्रिंट करा लें। 

कैंडिडेट परीक्षा तिथि 31 अगस्त 2023 को परीक्षा केंद्र में, परीक्षा समय से थोड़ा पहले उपस्थित हो जाएँ, प्रिंट किये गए घोषणा पत्र में अपनी रंगीन फोटो और हस्ताक्षर (हिंदी/इंग्लिश) करके केंद्राधीक्षक को सौंप दें। 

अगर आपके कुछ सवाल है तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं , हमारी टीम द्वारा आपकी मदद जल्द से जल्द की जाएगी। 

BPSC Assistant Main Examination Admit Card 2023 FAQs

प्रश्न 1. क्या BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है?

उतर . जी हाँ, 25 अगस्त 2023 को BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए गए हैं। 

प्रश्न 2.BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उतर .BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। 

प्रश्न 3.  BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?

उतर. BPSC सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आप BPSC की ऑफिसियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाए, इसके बाद “Apply Online ” पर क्लिक करें BPSC Apply Online क्लिक करते ही लॉगिन विंडो में अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें, स्क्रीन पर आपको एडमिट कार्ड दिख जाएगा, अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रश्न 4.  BPSC सहायक 2023 की सैलरी कितनी है?

उतर. BPSC सहायक 2023 की सैलरी Rs. 44900/- से Rs.142400/- तक हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button