Jobsहिंदी

BPSC School Teacher Bharti 2023 Notice एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर पढ़ें

BPSC School Teacher Bharti 2023 Notice: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा BPSC स्कूल टीचर भर्ती 2023, 24 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक होने वाली है। आयोग द्वारा BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के e-admit card 10 अगस्त 2023 से सभी कैंडिडेट ऑनलाइन डाउनलोड कर पा थे। जिनमे केवल कैंडिडेट का सेंटर कोड और जिला नाम ही दिया गया था। 

Get Bihar 2024 latest news and updates

आयोग द्वारा दिए गए नए नोटिफिकेशन अनुसार अब कैंडिडेट 21 अगस्त 2023 से परीक्षा सेंटर की सारी डिटेल अपने डैशबोर्ड में लॉगिन कर देख पाएंगे। इसके अलावा इस नोटिफिकेशन अनुसार कैंडिडेट को परीक्षा समय से 1 घंटे पहले अपने परीक्षा सेंटर पर पहुंचना आवश्यक है, परीक्षा के 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री गेट बंद हो जायेगा। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

इसके अलावा सभी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में दो प्रवेश पत्र ले जाने होंगे। एक हार्ड कॉपी और एक सॉफ्ट कॉपी, परीक्षा सेंटर में पहुँचते ही कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र की सॉफ्ट कॉपी पर निरीक्षक (invigilator) के हस्ताक्षर करके जमा करनी होगी।  

यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव बेस्ड होगी, इसलिए सभी कैंडिडेट्स को अपने आंसर OMR शीट में सही तरीके से भरने है। व् परीक्षा समय समाप्त होने के बाद, सभी कैंडिडेट्स को अपनी OMR शीट को सही से सील करने के बाद ही, अपनी कक्षा से बाहर निकलना है।

How To Check BPSC School Teacher Bharti 2023 New Notification 

BPSC स्कूल टीचर भर्ती 2023 के दोनों नए नोटिफिकेशन देखने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जैसे निचे दिए गए है। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in को गूगल में सर्च करें।
  • अब आप होमपेज पर “इनफार्मेशन काउंटर” के सेक्शन पर जाएँ। 
  • यहाँ आपको “Regarding School Teacher Written Objective Competitive Examination ” पर क्लिक करना है। 
  • व दूसरे नोटिफिकेशन के लिए आपको “Center Details will be available from 21.8.2023 on the Candidate Dashboard after Login पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने BPSC स्कूल टीचर भर्ती 2023 का नया नोटिफिकेशन का खुल जायेगा। 
  • इसे पढ़कर आप डाउनलोड भी कर सकते है। 

अगर आप BPSC स्कूल टीचर भर्ती 2023 का नया नोटिफिकेशन Pdf डायरेक्ट देखना चाहते है तो निचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

BPSC School Teacher Bharti 2023 Notice

कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही जारी की जाएगी, व जो भी कैंडिडेट्स STET परीक्षा के साथ साथ इस BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी भाग ले रहे है, उनका STET रिजल्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय तक आ जाना चाहिए।व जो भी कैंडिडेट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय सारे जरूरी योग्यता नहीं रखते उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बाहर कर दिया जायेगा।

आप BPSC शिक्षक 2023 के नए नोटिफिकेशन से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। 

BPSC School Teacher Bharti 2023 FAQs

प्रश्न 1. क्या BPSC शिक्षक ई-एडमिट कार्ड 2023 में परीक्षा सेंटर की सारी डिटेल्स जारी कर दी गयी है?

उत्तर . हाँ, 21 अगस्त 2023 यानी की आज से  BPSC शिक्षक ई-एडमिट कार्ड 2023 में अब आप सेंटर से जुड़ी सारी जानकारी कैंडिडेट डैशबोर्ड में लॉगिन कर देख सकते है। 

प्रश्न 2. BPSC स्कूल टीचर भर्ती 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर .BPSC स्कूल टीचर भर्ती 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। 

प्रश्न 3. BPSC शिक्षक की सैलरी कितनी है?

उत्तर नोटिफिकेशन अनुसार बिहार में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को 25,000 रुपये, कक्षा 9 से 10 के शिक्षकों को 31000 रुपये, और कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों को 32000 रुपये सैलरी के रूप में दी जाएगी इसके अलावा कई प्रकार के सरकारी भत्ते भी दिए जाते है।

प्रश्न 4. BPSC शिक्षक परीक्षा 2023 कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर  BPSC शिक्षक परीक्षा 2023, 24 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button