Jobsहिंदी

BPSC Teacher Recruitment 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि जारी, ये डॉक्यूमेंट ले जाना न भूलें। 

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 सितंबर से शुरू, ये डॉक्यूमेंट्स करा लें तैयार।

 BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने आज 4 सितंबर 2023 को माध्यमिक वर्ग (कक्षा 9 -10) और उच्च माध्यमिक वर्ग ( कक्षा 11-12) अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि घोषित कर दी है। जिन भी परीक्षार्थियों ने 29 अगस्त को आयोजित हुई इस परीक्षा में भाग लिया था, वें BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

Get BPSC 2024 latest news and updates

नोटिफिकेशन में दी गयी जानकारी मुताबिक 9 वीं और 10 वीं कक्षा के शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 से 7 सितंबर 2023 को, वहीं 11 वीं और 12 वीं कक्षा के शिक्षक पद के लिए 7 सितंबर से लेकर 12 सितंबर 2023 के बीच होगा।  

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

इन डॉक्यूमेंट को ले जाएं अपने साथ

BPSC शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आयोग द्वारा मांगे गए डॉक्यूमेंट की लिस्ट नीचे बताई गई है। 

  1. आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस 
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. आरक्षण सम्बन्धी सभी प्रमाण पत्र 
  4. नियोजित शिक्षक सम्बन्धी प्रमाण पत्र (employed teacher certificate)
  5. जन्मतिथि प्रमाण पत्र 
  6. CTET/BTET पेपर-1 
  7. बिहार STET  पेपर-1 व पेपर-2 
  8. कैंडिडेट के सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र 

ऐसे चेक करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट्स

BPSC टीचर रिक्रूटमेंट 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल देखने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें। 
  • आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
  • अब आप होमपेज पर “इनफार्मेशन काउंटर” के सेक्शन पर जाएँ।
  • यहाँ “Document Verification Schedule” पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की Pdf खुल जाएगी। 
  • अब आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट्स चेक कर सकते हैं। 
  • भविष्य उपयोग के लिए डाउनलोड करें। 

निचे दिए Pdf के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की Pdf खुल जाएगी। 

Document Verification Dates BPSC Teacher Recruitment 2023 Direct Link (Active)

यदि किसी कैंडिडेट ने 9वीं/10वीं और 11वीं/12वीं दोनों वर्गों के लिए अप्लाई किया है तो, वह एक ही तिथि को दोनों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकता है। 

BPSC Teacher Recruitment 2023 FAQs 

प्रश्न 1. BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब शुरू होगा?

उत्तर- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 4 सितंबर 2023 से शुरू को जाएगी। 

प्रश्न 2.  BPSC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर-  BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। 

प्रश्न 3. BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए डाक्यूमेंट्स चाहिए?

उत्तर- BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए डाक्यूमेंट्स लिस्ट इस आर्टिकल में ऊपर दी गयी है। 

प्रश्न 4. BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 की 9वीं, 10वीं वर्ग के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर- BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 की 9वीं, 10वीं वर्ग के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की लास्ट डेट 7 सितंबर 2023 है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button