Admit Cardहिंदी

BPSC Teacher Admit Card 2023: शिक्षक प्रवेश पत्र 2023 इस Link से करें डाउनलोड

BPSC Teacher Admit Card 2023 Link : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आज 09 अगस्त 2023 को BPSC शिक्षक परीक्षा का, प्रवेश पत्र नोटिफिकेशन जारी किया गया। नोटिफिकेशन की जानकारी अनुसार आयोग द्वारा BPSC शिक्षक प्रवेश पत्र, 10 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 के बीच में कभी भी जारी हो सकता है। सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने BPSC स्कूल शिक्षक के लिए आवेदन किया था, वें BPSC की ऑफिसियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Get BPSC 2024 latest news and updates

सभी कैंडिडेट्स प्रवेश पत्र के लिए लॉगिन करने से पहले अपनी 25KB की पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके अपने डिवाइस (मोबाइल/लैपटॉप) में रखें। ताकि ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करते समय आपको अपलोड करने में आसानी होगी।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 24 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक दो पालियों (प्रथम और द्वितीय) में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली का समय  दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। 

आयोग द्वारा इस बात का ध्यान रखा गया है कि, कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पहुंचने में ज्यादा समय न लगे, इसलिए इस परीक्षा के केंद्र, राज्य के हर जिले से चुने गए हैं। जिस से कैंडिडेट्स का समय भी बचेगा और उन्हें परीक्षा केंद्र ढूंढ़ने में भी आसानी होगी। 

प्राथमिक विद्यालय श्रेणी कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल शिक्षकों के लिए, जिन उम्मीदवारों ने उर्दू / बांग्ला विषय का चयन किया है, उन्हें 25 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली भाषा विषय में उर्दू / बांग्ला विकल्प का चयन करके उत्तर दर्ज करना होगा।

Bihar Bpsc Teacher Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें

आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड कर सकते है।  

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in को गूगल में सर्च करें।
  • कैंडिडेट्स अपनी पासपोर्ट फोटो साइज (25KB) अपने डैशबोर्ड में लॉगिन के बाद अपलोड करें। 
  • अब आप होमपेज पर “इनफार्मेशन काउंटर” के सेक्शन पर जाएँ। 
  • यहाँ आपको “BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023” पर क्लिक करना है। 
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, सारी डिटेल्स चेक करने के बाद डाउनलोड करें। 
  • आगे के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड को प्रिंट करना ना भूले।

इस आर्टिकल के माध्यम से आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Teacher Admit Card 2023 Direct Link (Active) (जारी होने पर लिंक ऐक्टिव किया जाएगा)

आप BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित कोई भी प्रश्न नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

BPSC शिक्षक प्रवेश पत्र 2023 FAQs

प्र. क्या BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है?

उ.- हाँ, 10 अगस्त 2023 यानि की आज BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए गए है। 

प्र. BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उ. BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। 

प्र. BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?

उ. BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आप BPSC की ऑफिसियल वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर जाये इसके बाद इनफार्मेशन काउंटर” पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें स्क्रीन पर आपको एडमिट कार्ड दिख जाएगा अब आप इसे डाउनलोड कर सकते है।

प्र. BPSC शिक्षक परीक्षा 2023 कब आयोजित की जाएगी?

उ. BPSC शिक्षक परीक्षा 2023, 24 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button