Board Examsहिंदी

CBSE Board Exams 2024: 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से, प्राइवेट स्टूडेंट्स इस तिथि से करें रजिस्ट्रेशन 

CBSE 2024 प्राइवेट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी यहाँ देखें, CBSE ने 10वीं और 12वीं के सैम्पल पेपर भी जारी कर दिए हैं।

CBSE Board Exams 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रजिस्ट्रेशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि, सत्र 2023-2024 की 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा में शामिल होने वाले सभी प्राइवेट स्टूडेंट्स 12 सितंबर 2023 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2023 दी गयी है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं। 

Get CBSE 2024 latest news and updates

15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE सत्र 2023-2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होने जा रही हैं जो लगभग 55 दिन तक चलेंगी। CBSE द्वारा परीक्षा की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 दी गयी है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक चलेगी. वहीं 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 तक इसके साथ ही छात्रों के प्रैक्टिकलस 2 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक होंगे। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

कौन कर सकता है अप्लाई?

सत्र 2022-23 के छात्र जिन्हें 2023 परीक्षा परिणाम में एसेंशियल रिपीट घोषित किया गया है। या जिन्हें बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2023 में कम्पार्टमेंट में प्रथम अवसर के बाद अनुतीर्ण घोषित किया है। इसके साथ जिन छात्रों को 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 में असफल/आवश्यक रिपीट घोषित किया गया है। 2023 में उत्तीर्ण हुए छात्र भी अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं, इसके अलावा वें महिला छात्र भी अप्लाई कर सकती हैं, जो दिल्ली (NCT दिल्ली) की वास्तविक निवासी हैं और उन्होंने 2022 या उससे पहले किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह योजना केवल परीक्षा 2024 के लिए उपलब्ध है। इसके बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी।

कुल फीस कितनी होगी?

सभी भारतीय छात्रों के लिए 5 विषय की फीस Rs. 1500/- है प्रत्येक विषय की फीस Rs. 300/- है। इसके अलावा प्रैक्टिकल फीस प्रत्येक विषय की Rs. 150/- है। तो कुल फीस आपके प्रैक्टिकल विषय और लिखित विषय पर निर्भर करेगी। अन्य देश के छात्रों के लिए फीस स्ट्रक्चर अलग है।  

How to Register For CBSE 2023-24 

CBSE सत्र 2023-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आप निचे दिए प्रोसेस को फॉलो करके कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। 
  • अब मुख्य वेबसाइट पर क्लिक कीजिये। 
  • आपकी स्क्रीन पर मुख्य वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • यहाँ आपको “LATEST @ CBSE”  में जाना है। 
  • इस सेक्शन में आपको “CBSE Registration 2023-2024” पर क्लिक करना है। 
  • डिटेल्स भरें और रजिस्टर करें।
  • आपके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएंगे। 
  • अब लॉगिन करें एप्लीकेशन फॉर्म भरें।   
  • आवश्यक आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • सभी डिटेल्स दोबारा जांचें और फीस सबमिट करें। 
  • कन्फर्म पर क्लिक करें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड कर लें। 

CBSE ने जारी किए सैंपल पेपर 

छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने में आसानी हो, इसलिए CBSE ने सैंपल पेपर भी जारी किये हैं, जो भी छात्र इन सैंपल पेपर को देखना चाहते हैं, वें CBSE की इस cbseacademic.nic.in आधिकारिक वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं।  जैसे ही आप इस वेबसाइट में जाते हैं आपको होम पेज में Sample Question Paper पर क्लिक करना है यहाँ 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के आप 2014 से 2023 तक के सैंपल क्वेश्चन पेपर आप देख सकते हैं। 

हमें कोई प्रश्न या सुझाव के लिए कमेंट सेक्शन में लिखें हम आपके प्रश्न का जवाब जल्द से जल्द देंगें। 

CBSE Registration 2023-2024 FAQs 

प्रश्न 1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर-  CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in है। 

प्रश्न 2.  CBSE प्राइवेट फॉर्म 2024 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर-   आप CBSE प्राइवेट फॉर्म 2024 के लिए आवेदन 11 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं। 

प्रश्न 3. क्या CBSE, 2024 में बोर्ड परीक्षा कराएगा?

उत्तर-  जी हाँ, CBSE ने सत्र 2023-2024 की बोर्ड परीक्षा की डेट जारी कर दी है CBSE अनुसार 15 फरवरी 2024 से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएँगी। 

प्रश्न 4. CBSE प्राइवेट फॉर्म 2024 की लेट फीस चार्जेज क्या हैं?

उत्तर- आप CBSE के प्राइवेट फॉर्म एक्स्ट्रा 2000 फीस देकर 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक भर सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button