Entrance Examsहिंदी

CTET 2023 Result ctet.nic.in पर जारी, ऐसे करें स्कोर कार्ड डाउनलोड

सीबीएसई ने CTET 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैंI उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

CTET Result 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2023 रिजल्ट आज 25 सितम्बर को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 20 अगस्त 2023 को आयोजित CTET लिखित परीक्षा 2023 में भाग लिया था, वे CTET वेबसाइट ctet.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप अपनी उत्तर कुंजी और CTET result 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Get CBSE 2024 latest news and updates

आज 25 सितम्बर को CBSE ने CTET की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ रिजल्ट और स्कोर कार्ड भी जारी कर दिए हैं। CTET 2023 result डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। आपको बता दें CBSE ने सीटीईटी की मार्कशीट और योग्यता प्रमाण पत्र भी जारी किये गए हैं जिन्हें डिजी लॉकर पर भी अपलोड किया गया है।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

इससे पहले आयोग द्वारा CTET लिखित परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर-की 15 सितम्बर 2023 को जारी कर दी गयी थी एवं अभ्यर्थियों को 18 सितम्बर 2023 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। 

CBSE ने कहा कि CTET अगस्त 2023 परीक्षा के लिए 29 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 15,01,719 उम्मीदवार पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए, जबकि 14,02,184 ने पेपर 2 दिया।

How To Check CBSE CTET Result 2023 

  • CTET रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
  • इसके बाद, सामने आए होमपेज पर CTET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • CTET रिजल्ट और स्कोर कार्ड विंडो आपके सामने खुल जाएगी। 
  • अब आप उसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से CTET परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं। तो नीचे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Direct Link For CBSE CTET Result 2023 (Active)

CTET 2023 Result – इतने हैं पासिंग अंक

अलग-अलग प्रश्नपत्रों की कठिनाई स्तर को देखते हुए CTET 2023 रिजल्ट नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रिया अपनाकर जारी किया जाता है। CTET 2023 उत्तीर्ण करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कुल 150 अंकों में से 60% यानी की 90 अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि SC, ST एवं OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 5% की छूट दी गई है, वें  55% अंक में उत्तीर्ण घोषित होंगे 

जो अभ्यर्थी CTET के पेपर 1 और पेपर 2 को पास करेंगे वें क्रमशः कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। CTET 2023 परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को CTET सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसकी मान्यता पूरी जिंदगी भर रहेगी

यदि आप कोई प्रश्न हम से पूछना चाहते हैं तो कमेंट में लिखकर भेज सकते हैं, हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश की जाएगी। 

इन स्कूलों में मान्य होगा CTET स्कोर

CTET केंद्र सरकार के स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय तिब्बती स्कूल आदि और केंद्र शासित प्रदेशों लक्षद्वीप और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रशासनिक नियंत्रण वाले स्कूल शामिल हैं। 

राज्य सरकार या स्थानीय निकायों के स्वामित्व और प्रबंधन वाले स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूल भी राज्य टीईटी का विकल्प नहीं चुनने पर CTET स्कोर पर विचार कर सकते हैं।

CBSE CTET Result 2023 FAQs 

प्रश्न 1. CTET परीक्षा कौन करवाता है?

उत्तर- CTET परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा कराई जाती है। 

प्रश्न 2. CTET सर्टिफिकेट की मान्यता कितने साल तक है?

उत्तर- CTET सर्टिफिकेट की मान्यता जिंदगी भर है। 

प्रश्न 3. मैं अपना CTET रिजल्ट कहाँ चेक कर सकता हूँ?

उत्तर- आप CTET ctet.nic.in पर कर  सकते हैं। 

प्रश्न 4. CTET में कितने प्रयासों की अनुमति है?

उत्तर- CTET प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button