Jobsहिंदी

NDA 2 2023 Result हुआ जारी, @upsc.gov.in से ऐसे करें pdf डाउनलोड  

NDA 2 रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

NDA 2 Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 सितंबर 2023 को NDA 2 परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। NDA 2 रिजल्ट 2023 देखने के लिए सभी उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं या इस आर्टिकल में दिए डायरेक्ट लिंक से भी आप रिजल्ट Pdf डाउनलोड कर सकते हैं। 

Get Air Force 2024 latest news and updates

UPSC द्वारा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती हेतु NDA 2 परीक्षा 3 सितंबर 2023 को देश के चयनित केंद्रों में आयोजित की गयी थी। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

NDA 2 रिजल्ट Pdf में सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, रिजल्ट देखने के लिए, कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर pdf में ढूंढ़ना होगा। 

How To Check NDA 2 Result 2023

नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से NDA 2 रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ। 
  • वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • अब वेबसाइट के होमपेज में आपको “What’s Knew” के सेक्शन में जाना है। 
  • थोड़ा स्क्रॉल कर “View All” पर क्लिक करें।   
  • अब आप दूसरे पेज पर पहुँच जायेंगे, यहाँ आपको “Written Result of NDA 2, 2023” पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद Pdf पर क्लिक करें। 
  • NDA 2 रिजल्ट 2023 Pdf खुल जाएगी। 
  • Pdf में रोल नंबर से रिजल्ट देखें। 
  • भविष्य उपयोग के लिए Pdf डाउनलोड कर लें। 

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से  NDA 2 रिजल्ट 2023 डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Direct Link For NDA 2 Result 2023 (Active)

NDA परिणाम 2023 के बाद क्या?

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम Pdf में दिखाए गए हैं, वे सेवा चयन बोर्ड (SSB) साक्षात्कार दौर में भाग लेने के लिए योग्य हैं। आयोग जल्द ही साक्षात्कार दौर के लिए तारीखें और स्थान जारी करेगा।

योग्य आवेदकों को लिखित परिणाम घोषणा के दो सप्ताह के भीतर upsc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

उम्मीदवारों को SSB साक्षात्कार के दौरान व्यक्तिगत सेवा चयन बोर्ड (SSB) को अपनी आयु, शिक्षा और अन्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। अंतिम परिणाम सार्वजनिक होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों की मार्कशीट upsc.gov.in पर पोस्ट कर दी जाएगी।

यदि आपको किसी भी प्रकार का प्रश्न  हम से पूछना है तो नीचे दिए कमेंट सेक्शन में लिखकर भेजें। 

NDA 2 Result 2023 FAQs 

प्रश्न 1. क्या NDA के लिए कोई प्रतिशत मापदंड है?

उत्तर- किसी भी छात्र को NDA आवेदन करने के लिए 12वीं में कम से कम न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने आवश्यक है। 

प्रश्न 2. NDA की परीक्षा हम कितनी बार दे सकते हैं?

उत्तर- 17 वर्ष से 19 वर्ष के बीच आप NDA की परीक्षा के लिए जितनी बार चाहे उतनी बार अप्लाई कर सकते हैं। 

प्रश्न 3. क्या NDA 2 परीक्षा, NDA 1 परीक्षा से आसान है?

उत्तर- NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) परीक्षाओं का कठिनाई स्तर, चाहे NDA 1 हो या NDA 2, आमतौर पर एक समान ही माना जाता है। 

प्रश्न 4. NDA 1 और NDA 2 में क्या अंतर है?

उत्तर- NDA 1 और 2 परीक्षा के बीच कोई अंतर नहीं है। NDA 1 परीक्षा जनवरी बैच में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं, जुलाई बैच में प्रवेश के लिए NDA 2 परीक्षा आयोजित की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button