Jobsहिंदी

RBI Assistant Recruitment 2023: 450 असिस्टेंट पदों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने निकाली भर्ती,  ऐसे करें आवेदन

RBI असिस्टेंट नोटिफिकेशन 2023 की पूरी डिटेल्स और डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यहां से चेक करें।

RBI Assistant Exam Notification 2023: भारतीय रिज़र्व बैंक RBI ने 450 सहायक भर्ती पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 13 सितम्बर 2023 को जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ-साथ सभी इच्छुक कैंडिडेट 13 सितंबर 2023 से RBI की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in में जाकर आवेदन भी कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गयी है। फॉर्म फीस भी केवल 13 सितम्बर 2023 से 4 अक्टूबर 2023 के बीच ही भरी जाएगी। 

Get RBI Assistant Recruitment असिस्टेंट Latest News & Updates

यह परीक्षा तीन भागों में आयोजित की जाएगी, पहले कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स परीक्षा पास करनी होगी। 

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स ही मुख्य परीक्षा में भाग ले पाएंगे। मुख्य परीक्षा बाद कैंडिडेट्स को LPT परीक्षा (Language Proficiency Test) से गुजरना होगा। आयोग द्वारा प्रीलिम्स  और मुख्य परीक्षा की टेंटेटिव तारीख दी गई हैं प्रीलिम्स परीक्षा की टेंटेटिव तिथि 21 और 23 अक्टूबर 2023 है एवं मुख्य परीक्षा टेंटेटिव तिथि 2 दिसंबर 2023 दी गयी है। 

Latest:  Bihar BPSC 2023 Judicial Service Result Out, मुख्य परीक्षा के लिए 1675 कैंडिडेट का हुआ चयन

क्या चाहिए योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है आरक्षित वर्ग OBC/ST/SC के लिए केवल ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है। 

इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कंप्यूटर वर्ड का ज्ञान होना भी जरूरी है। 

किस आयु सीमा के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?

कैंडिडेट्स की आयु सीमा न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 के मध्य होनी जरूरी है आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2023 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग SC और ST के लिए 5 वर्ष की छूट दी गयी है वहीं OBC वर्ग के लिए ये छूट 3 वर्ष है। 

आवेदन फीस कितनी है?

RBI सहायक भर्ती पद के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग है जनरल/EWS और OBC वर्ग के लिए Rs. 450/ आवेदन फीस है। अन्य वर्ग के लिए आवेदन फीस Rs. 50/- है। 

How To Apply For RBI Assistant Exam 2023 

भारतीय रिज़र्व बैंक में सहायक पद के लिए आप निचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अप्लाई कर सकते हैं।

  • RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएँ। 
  • अब आप वेबसाइट के होमपेज में पहुँच जायेगे। 
  • यहाँ आपको “Current Vacancies” पर क्लिक करना है। 
  • अब “Vacancies” पर क्लिक करें। 
  • Vacancies सेक्शन में आपको “Recruitment For The Post of Assistant-2023 पर क्लिक करें। 
  • यहाँ आपको RBI सहायक पद से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जायेंगे। 
  • यहाँ आपको “Recruitment For The Post of Assistant-2023 के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • आपके सामने लॉगिन विंडो खुल जाएगी। 
  • यहाँ “Click Here For New Registration” पर क्लिक करें व खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्टर करने के तुरंत बाद आपके लॉगिन इन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएंगे। 
  • लॉगिन करें और आवश्यक सारी डिटेल्स को ध्यान से भरें।   
  • फीस सबमिट करें, डिटेल्स एक बार दोबारा चेक करें। 
  • कन्फर्म पर क्लिक करें और आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड कर लें। 

आप डायरेक्ट लिंक से भी RBI सहायक पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। निचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

RBI Assistant Recruitment 2023 (direct link)

एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2023 दी गयी है, कैंडिडेट्स 19 अक्टूबर से पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें। 

यदि आप हमसे कोई प्रश्न करना कहते हैं तो कमेंट में लिखकर भेजें। 

RBI Assistant Exam 2023 FAQs 

प्रश्न 1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर- RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in है। 

प्रश्न 2. क्या RBI में सहायक पद के बाद प्रमोशन होता है?

उत्तर- जी हाँ, RBI सहायक पद में 2 साल सर्विस करने के बाद आप ऑफिसर लेवल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

प्रश्न 3. RBI सहायक पद 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि की है?

उत्तर-  RBI सहायक पद 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2023 है। 

प्रश्न 4. RBI में सहायक पद 2023 की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- RBI में सहायक का वेतन 7वें पे कमीशन के अंतर्गत वेतन दिया जाता है जिसमे कुल वेतन ₹47849 होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button