Jobsहिंदी

UKPSC Recruitment 2023: 137 RO, ARO पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन 

UKPSC RO, ARO 2023 भर्ती की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। कैंडिडेट्स फ़ॉर्म भरने के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड के उम्मीदवार जिस विज्ञप्ति का बहुत समय से इंतजार कर रहे थे वह अब हो जाएं तैयार क्यूंकि, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) के 137 पदों के लिए 8 सितंबर 2023 को विज्ञप्ति जारी कर दी है। 

Get ARO 2024 latest news and updates

सभी इच्छुक कैंडिडेट्स 8 सितंबर 2023 से 29 सितंबर 2023 तक UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 है एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2023 तय की गयी है।

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

UKPSC RO ARO की प्रिलिमिनेरी परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी परीक्षा। वहीं मेन्स परीक्षा की डेट आयोग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

क्या चाहिए योग्यता?

जो भी कैंडिडेट्स UKPSC RO, ARO में आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें नीचे दी गयी eligibility criteria को पूरा करना होगा:

Review Officer (RO)

समीक्षा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है इसके साथ उम्मीदवार की न्यूनतम हिंदी टाइपिंग स्पीड 4000 (Key- Depression) प्रति घंटा होनी चाहिए, एवं अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 8000 (Key- Depression) प्रति घंटा होनी जरूरी है। 

Assistant Review Officer (ARO)

सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट के साथ कंप्यूटर ज्ञान और न्यूनतम हिंदी टाइपिंग स्पीड 4000 (Key- Depression) प्रति घंटा होनी चाहिए लेकिन अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 9000 (Key- Depression) प्रति घंटा मांगी गई है। 

Age Limit

इस पद के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 42 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में  छूट भी दी जाएगी। 

RO/ARO की आधिकारिक Pdf का डायरेक्ट लिंक

How To Apply For RO/ARO UKPSC Recruitment 2023 

यदि आप UKPSC RO/ARO पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो, निचे बताये गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें। 

  • UKPSC आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएँ। 
  • यहाँ होम पेज पर Online Application For RO/ARO Examination 2023 के दाईं तरफ Apply Now के निचे “Click Here” पर क्लिक करें। 
  • अब सारी डिटेल्स को ध्यान से पढ़कर “Apply Now” पर क्लिक करें। 
  • माँगी गयी सारी व्यक्तिगत, शैक्षिक, पासवर्ड डिटेल्स ध्यान से भरें। 
  • और “Submit” पर क्लिक करें। 
  • आपके दिए गए फ़ोन नंबर और ईमेल पर लॉगिन डिटेल्स भेजी जाएँगी। 
  • लॉगिन करें और डाक्यूमेंट्स और फ़ीस सबमिट करें। 
  • फाइनल सबमिशन करने से पहले एक बार दोबारा चेक करें।  
  • इसके बाद फाइनल सबमिशन पर क्लिक करें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड कर लें। 

RO/ARO UKPSC Recruitment 2023 Direct Link (Active)

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) की परीक्षा, तीन भागों में आयोजित की जाएगी जिसकी शुरुआत प्रारंभिक लिखित परीक्षा से जो की वस्तुनिष्ठ (OMR Sheet) परीक्षा होगी, इस परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे यह लिखित परीक्षा होगी और इसके बाद अंतिम भाग में पहुंचने वाले उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।  

अगर आप फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या आ रही है तो आप UKPSC की आधिकारिक ईमेल ID [email protected] पर मेल कर सकते है। या UKPSC के टोल फ्री 18001804143 पर कॉल कर सकते हैं। 

यदि आप हम से कोई भी प्रश्न पूछना चाहते है तो कमेंट में लिखकर दें। 

RO/ARO UKPSC Recruitment 2023 FAQs

प्रश्न 1. UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर- UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in / pscuk.gov.in दोनों हैं। 

प्रश्न 2. UKPSC RO/ ARO रिक्रूटमेंट 2023 में कुल कितनी वैकेंसी निकली है। 

उत्तर- UKPSC RO/ ARO रिक्रूटमेंट 2023 में कुल 137 वैकेंसी निकली है।

प्रश्न 3. UKPSC RO/ ARO रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर- UKPSC RO/ ARO रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आयु सीमा 21 से 42 निर्धारित की गयी है। 

प्रश्न 4. UKPSC RO/ ARO रिक्रूटमेंट 2023 के लिए शैक्षिक योग्यताएं क्या मांगी गयी हैं?

उत्तर- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएट डिग्री वाले छात्र UKPSC RO/ ARO रिक्रूटमेंट 2023 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button