Jobsहिंदी

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023: 709 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन 

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता, परीक्षा शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया आगे देखें।

UPSSSC Forest Guard 2023: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने 709 पदों के लिए फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। कुल 709 पदों में से 693 पद फारेस्ट गार्ड के लिए हैं एवं 16 पद वाइल्ड लाइफ गार्ड के लिए भरे जायेंगे।

Get Forest Guard 2024 latest news and updates

जो भी उम्मीदवार इस फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वे  UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 20 सितंबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 आवेदन की शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 अक्टूबर 2023 निर्धारित है आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2023 दी गयी है। 

क्या चाहिए शैक्षिक योग्यता?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है इसके साथ- साथ कैंडिडेट्स का UP PET 2022 (Preliminary Eligibility Test) को क्वालीफाई होना भी जरूरी है। डिटेल में शैक्षिक योग्यता जानने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

आवेदन शुल्क 

आरक्षित वर्ग सहित सभी अभ्यर्थियों के लिए UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 समान आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से Rs. 25/- अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 तक जमा करना है।  

आयु सीमा

1 जुलाई 2023 तक न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष के सभी अभ्यर्थी इस UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023  के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।    

शारीरिक मानक दक्षता

नीचे दिए गए मानकों को पूरा करने के बाद ही आप UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 में सिलेक्शन पा सकते हैं। 

पैरामीटर महिला पुरुष 
हाइट (Height)152 Cm 168 Cm 
चेस्ट (Chest)Na 84 Cm 
वजन (Weight)45-58 Kg  Na 
दौड़ (Running)14 Km 4 घंटे में  25 Km प्रति घंटा 

UPSSSC Forest Guard 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड 2023 के लिए आप आवेदन निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in  पर जाएँ। 
  • वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा यहाँ आपको “Live Advertisements” पर जाना है। 
  • यहाँ “Direct Recruitment” पर क्लिक करें। 
  • अब “Job Notifications” सेक्शन में “Apply” पर क्लिक करना। 
  • इसके बाद “Submit Application” पर क्लिक करें। 
  • स्क्रॉल करें और निर्देश पढ़े। 
  • “I Have Read The Instructions and Accept The Above Declaration” के नीचे “I Agree” पर क्लिक करें। 
  • अब Through Personal Details या Through OTP को चुन सकते हैं। 
  • मांगी गयी पर्सनल डिटेल्स भरें। 
  • आपके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएंगे। 
  • क्रेडेंशियल  लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन शुल्क भरें एवं “Confirm” पर क्लिक करें। 

डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन भरने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Direct Link For UPSSSC Forest Guard 2023 is (Active)

कैसे होगा चयन?

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी, लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालीफाई करनी होगी और इसके बाद मेडिकल देना होगा और अंत चयनित कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।  

अगर आप कोई प्रश्न हम से पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में लिखें। 

UPSSSC Forest Guard 2023 FAQs

प्रश्न 1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है। 

प्रश्न 2. UP में फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी कितनी है?

उतर-  UP में फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी मैट्रिक्स लेवल 2 ग्रेड पे Rs. 1900/- रुपये के तहत Rs.20200/- रुपये दिया जाता है. इन पदों का मूल वेतन Rs.19900/- रुपये है, व कई भत्ते भी दिए जाते हैं। 

प्रश्न 3. UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर-  10 अक्टूबर 2023 UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि है। 

प्रश्न 4. UP वनरक्षक में माइनस मार्किंग कितनी है?

उत्तर-  इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग ¼ भाग की होगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button