Counsellingहिंदी

Bihar Neet UG Counselling 2023: राउंड 2 में रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन 

बिहार नीट UG राउंड 2 काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग की आख़िरी तारिक 7 सितंबर 2023 है।

Bihar Neet UG Round 2 Choice Filling 2023: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECE) ने नीट UG काउंसलिंग के दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 4 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स 7 सितंबर, 2023 तक राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

Get bceceboard.bihar.gov.in 2024 latest news and updates

राउंड 2 में रजिस्ट्रेशन में भाग लेने के लिए सभी कैंडिडेट्स को BCECE की आधिकारिक वेबसाइट – bceceboard.bihar.gov.in में जाकर अपनी मनचाही कॉलेज सीट के लिए चॉइस भर सकते हैं। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

जो कैंडिडेट्स 1st राउंड में चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं तथा अलॉट कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवा चुके हैं, लेकिन किसी कारण से उस कॉलेज में प्रवेश नहीं लेना चाहते हैं ,तो वह दोबारा चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।  

2nd राउंड में दोबारा फ्रेश चॉइस भरने के लिए कैंडिडेट्स को 1st राउंड में अलॉट हुए संस्थान व पाठ्यक्रम को चॉइस लिस्ट में रखना जरूरी है।  कैंडिडेट्स को अपनी प्राथमिकता बदलने की पूरी छूट है इसके साथ ही वें नए कॉलेज का नाम भी लिस्ट में जोड़ सकते हैं। 

जिन कैंडिडेट के डॉक्यूमेंट अलॉटेड संस्थान में जमा है और वें 2nd राउंड में भी चॉइस भरना चाहते हैं तो अलॉटेड संस्थान में जाकर प्राचार्य नाम से आवेदन के साथ “Free Exit Slip” जमा कर अपने डॉक्यूमेंट ले सकते हैं।

Bihar NEET UG Round 2 Counselling

नीचे कुछ स्टेप्स लिखे हुए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बिहार नीट UG काउंसलिंग चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आसानी से कर पाएंगे। 

  • BCECE की आधिकारिक वेबसाइट में bceceboard.bihar.gov.in में जाएँ। 
  • वेबसाइट का होमपेज आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा। 
  • यहाँ आपको “Latest Updatesपर जाना है। 
  • इसके बाद आपको Bihar Neet UG  Round 2 Counseling पर जाना है। 
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • लॉगिन के बाद चॉइस फिलिंग पोर्टल को सही से भरें।
  • अब आप अपनी प्रिफरेंस को लॉक कर सबमिट बटन दबाएं।
  •  सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन एप्लीकेशन को भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट रख लें।

डायरेक्ट लिंक से बिहार नीट UG काउंसलिंग चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Bihar Neet UG  Round 2 Counseling 2023 Direct Link (Active)

नोटिफिकेशन अनुसार 2nd राउंड की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट का प्रकाशन BCECE द्वारा 11 सितंबर 2023 को किया जायेगा। कैंडिडेट 2nd राउंड के अलॉटमेंट आर्डर को 11 से 14 सितम्बर तक कर सकते हैं व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 12 से 14 सितंबर तक का समय दिया गया है। 

यदि आप काउन्सलिंग एजेंसी से किसी भी प्रकार की टेक्निकल या काउंसलिंग सम्बन्ध में बात करना चाहते हैं तो, इन फ़ोन नंबर्स  0612-2220230, 0612-2225387 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। 

Bihar Neet UG  Round 2 Counseling 2023 FAQs 

प्रश्न 1. बिहार नीट UG काउंसलिंग दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया कब शुरू होगी?

उत्तर- 4 सितंबर 2023 से बिहार नीट UG काउंसलिंग चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 

प्रश्न 2. BCECE की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर- bceceboard.bihar.gov.in BCECE की आधिकारिक वेबसाइट है। 

प्रश्न 3. बिहार NEET UG 2023 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट परिणाम कब जारी किया जाएगा?

उत्तर- BCECE 11 सितम्बर को बिहार नीट यूजी 2023 काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम घोषित करेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button