Application FormEntrance Exams

CLAT 2024: अब रीजनल भाषाओं में भी होगी परीक्षा? ये है लेटेस्ट अपडेट   

अब मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तरह ही CLAT परीक्षा भी क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित कराई जा सकती है। क्या है पूरी जानकारी पढ़िए इस आर्टिकल में।

CLAT Admission 2024: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (NLU) में प्रवेश के लिए कराई जाती है। CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। जो साल में एक बार आयोजित की जाती है।

Get CLAT 2024 latest news and updates

अब तक यह परीक्षा केवल इंग्लिश भाषा में ही कराई जाती थी लेकिन अब ये रूल बदले वाला है क्यूंकि NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट को यह बताया गया है की CLAT परीक्षा 2024 क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जा सकती है जिनमे हिंदी, बंगाली, गुजरती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मराठी आदि क्षेत्रीय भाषाएँ शामिल हैं। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

क्या था मामला

बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें क्लैट परीक्षा को अंग्रेजी के अलावा रीजनल भाषाओं में भी आयोजित कराने की माँग रखी गयी थी। इसी सिलसिले में दिल्ली हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम की पीठ यह सवाल किया की जब देश में अन्य बड़ी इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा क्षेत्रीय भाषा में कराई जाती हैं तो CLAT परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में ही क्यों कराई जाती है। NTA ने इस विचार के लिए हामी भर दी है कि वह अपने विशेषज्ञों की मदद से CLAT परीक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में करने में सक्षम है।  

तो CLAT परीक्षा होगी क्षेत्रीय भाषाओं में?

NTA ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया की एजेन्सी CLAT की परीक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने के लिए सक्षम है, और प्रश्नपत्र को तैयार करने में अधिकतम 4 महीने का समय लग सकता है।NTA के अनुसार उसके पास क्षेत्रीय भाषाओं में प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए विशेषज्ञों और अनुवादकों की पूरी टीम है।

CLAT परीक्षा क्यों कराई जाती है?

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU)  द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन परीक्षा टेस्ट CLAT परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है जो योग्य अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट UG और पोस्ट ग्रेजुएट PG स्तर के लॉ कोर्स पढ़ने के लिए प्रवेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

CLAT परीक्षा देकर आप कौन से कोर्स कर सकते हैं?

भारत में लॉ कोर्स में दाखिला लेने के लिए CLAT एक बुनियादी आधार है। नीचे CLAT के जरिये कोर्सेज की लिस्ट दी गयी है।   

BA LLB बैचलर ऑफ़ आर्ट्स LLB
B.Sc  LLB बैचलर ऑफ़ साइंस LLB
B.Com LLB बैचलर ऑफ़ कॉमर्स LLB
BBA LLBबैचलर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन LLB
BSW LLB बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क LLB 

CLAT Exam 2024 Schedule

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) ने ऑफिसियल वेबसाइट – consortiumofnlus.ac.in पर क्लैट 2024 (CLAT 2024) के रजिस्ट्रेशन एवं जरूरी तिथियां घोषित कर दी हैं नीचे आपको बताई गई है। 

Event Date 
रजिस्ट्रेशन शुरू 1 जुलाई 2023 
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2023 
परीक्षा तिथि 3 दिसंबर 2023 
CLAT Exam 2024 Schedule

क्लैट 2024 परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के 127 से अधिक परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। CLAT UG 2024 परीक्षा में कुछ बदलाव किये गए हैं जैसे पहले यह परीक्षा 150 प्रश्नों की होती थी लेकिन अब कुल प्रश्न 120 होंगे परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। CLAT परीक्षा में अंग्रेजी की समझ, सामान्य ज्ञान एवं सामयिकी, प्राथमिक गणित/न्यूमेरिकल की क्षमता, कानूनी विचार और तार्किक विचार जैसे विषयों में से सवाल पूछे जाएंगे। CLAT PG 2024 परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

CLAT Admission 2024 FAQs

प्रश्न 1. CLAT प्रवेश परीक्षा 2024 कब होगी?

उत्तर- CLAT प्रवेश परीक्षा 2024, 3 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। 

प्रश्न 2. क्या CLAT 2024 प्रवेश परीक्षा हिंदी भाषा में होगी?

उत्तर- NTA द्वारा CLAT 2024 प्रवेश परीक्षा को क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने के लिए हाई कोर्ट से समय मांगा गया है तो सम्भवतः CLAT 2024 परीक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में हो सकती है। 

प्रश्न 3. CLAT 2024 के लिए कौन एलिजिबल है?

उत्तर- CLAT परीक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं या समकक्ष कक्षा में  45% से उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। 

प्रश्न 4. CLAT परीक्षा वर्ष में कितनी बार आयोजित होती है?

उत्तर- CLAT परीक्षा वर्ष में एक बार ही आयोजित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button