Application Formहिंदी

GATE 2024 Registration शुरू: Apply करने से पहले तैयार कर लें ये ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स 

GATE Registration 2024 Started: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बैंगलोर द्वारा 30 अगस्त 2023 को GATE परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। 

Get Engineering 2024 latest news and updates

सभी इच्छुक स्टूडेंट्स आज से आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने से पहले सभी स्टूडेंट्स से अनुरोध है कि, वे सही प्रकार से जांच लें कि, वह GATE 2024 के लिए मांगी गई एलिजिबिलिटी को पूरा करते हैं, या नहीं। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

वे उम्मीदवार जो वर्तमान में किसी ग्रेजुएट डिग्री कोर्सेज के तीसरे या हायर ईयर में पढ़ रहे हैं या जिन्होंने कोई भी इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/साइंस/आर्किटेक्चर/आर्ट्स स्ट्रीम में सरकार द्वारा अनुमोदित (Approved) डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे GATE 2024 में अप्लाई कर सकते हैं।

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

GATE 2024 में अप्लाई करने से पहले सभी उम्मीदवार इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार कर लें। रजिस्ट्रेशन के दौरान इनकी ज़रूरत पड़ेगी।

  1. स्कैन पासपोर्ट साइज फोटो। 
  2.  स्कैन हस्ताक्षर। 
  3. वैध फोटो पहचान पत्र: आधार-यूआईडी (अधिमान्य)/पासपोर्ट/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस।
  4. श्रेणी (SC/ST) प्रमाण पत्र की स्कैन की गई फोटो कॉपी Pdf रूप में (यदि लागू हो)।
  5. PwD प्रमाण पत्र की स्कैन की गई फोटो कॉपी Pdf में (यदि लागू हो)।
  6. डिस्लेक्सिया प्रमाण पत्र की स्कैन की गई फोटो कॉपी Pdf में (यदि लागू हो)। 

Application Fees

GATE 2024 एग्जाम की फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जाएगी। 

कैटेगरी रेगुलर पीरियड (30 अगस्त से 29 सितंबर तक)एक्सटेंड पीरियड (30 सितंबर से 13 अक्टूबर तक)
महिला SC/ST PWD Rs. 900/-Rs. 1400 
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारRs. 1800/-Rs. 2300/-
GATE 2024 Application Fees

नोट: ऊपर दी गयी फीस केवल एक एग्जाम के लिए ही लागू होगी, 2 एग्जाम के लिए कैंडिडेट को डबल फीस देनी होगी। व एप्लीकेशन में किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए अलग चार्जेज लगेंगे। 

How To Apply For GATE Registration 2024

GATE 2024 के रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निचे दी गयी प्रक्रिया से गुजरना होगा। 

  • GATE Registration 2024 की ऑफिसियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएँ। 
  • स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
  •  अब “Login” लिंक पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने लॉगिन विंडो खुल जाएगी। अब नया registration ऑप्शन सेलेक्ट करें
  • इसके बाद मांगीं गयी सारी डिटेल्स से खुद को रजिस्टर करें। 
  • आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा। 
  •  जनरेट हुए क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, अब एप्लीकेशन फॉर्म में जाएँ। 
  • मांगें गए डॉक्यूमेंट व फीस सबमिट करें। 
  • सारी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें व कन्फर्म पर क्लिक करें। 
  • आगे के उपयोग के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें। 

GATE 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक निचे दिया गया है, लिंक पर क्लिक करके आप डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकते है।  

GATE Registration 2024 Direct Link (Active)

GATE 2024 एग्जाम डेट 

दिन व तिथि समय 
शनिवार, 3rd फरवरी 2024 प्रथम पाली   9:30 am से 12:30 pm 
द्वितीय पाली   2:30 pm से 5:30 pm 
रविवार, 4 फरवरी 2024 प्रथम पाली   9:30 am से 12:30 pm द्वितीय पाली   2:30 pm से 5:30 pm 
शनिवार, 10 फरवरी 2024 प्रथम पाली   9:30 am से 12:30 pm 
द्वितीय पाली   2:30 pm से 5:30 pm 
रविवार, 11 फरवरी 2024प्रथम पाली   9:30 am से 12:30 pm द्वितीय पाली   2:30 pm से 5:30 pm 

किसी भी प्रकार की टेक्निकल परेशानी या कोई प्रश्न अगर आप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बैंगलोर से पूछना चाहते हैं तो, इन फ़ोन नंबर्स  080-22932644, 080-22933333  या ईमेल [email protected] के माध्यम से कर सकते हैं।  

यदि आप हम से कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं या हमें अपनी राय देना चाहते हैं तो, कृपया हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर भेजें। 

Gate Registration 2024 FAQs 

प्रश्न 1. GATE 2024 के रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगें?

उत्तर- 30 अगस्त 2023 से GATE 2024 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 

प्रश्न 2. GATE 2024 रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर– GATE 2024 रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in है। 

प्रश्न 3. क्या फाइनल ईयर का स्टूडेंट GATE 2024 के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर- हाँ, फाइनल ईयर के स्टूडेंट GATE 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

प्रश्न 4. GATE 2024 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर– GATE 2024 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button