Jobsहिंदी

JPSC Civil Judge Recruitment 2023 Notification Out: 21 अगस्त 2023 से आवेदन शुरू

JPSC Civil Judge Recruitment 2023 Notification Out: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा  सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती  2023 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 138 पदों के लिए सभी कैंडिडेट 21 अगस्त 2023 से 21 सितंबर 2023 तक आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। 

Get JPSC 2024 latest news and updates

इस फॉर्म को भरने के लिए आपकी आयु 22 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी जरूरी है। आयोग द्वारा आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को  ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गयी है 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएट होना जरूरी है, व साथ ही साथ फॉर्म भरने की लास्ट डेट तक कैंडिडेट का अधिवक्ता अधिनियम, 1961 Act के तहत एक वकील के रूप में भी नामांकन होना आवश्यक है। 

जनरल/BC/EBC/EWS श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 600 रुपये, व झारखंड राज्य के SC /ST कैंडिडेट्स के लिए 150 रुपये फॉर्म फीस है। फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 सितंबर 2023 तक दी गयी है।

How To Check JPSC Civil Judge Recruitment 2023 Notification

JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन देखने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले आपको JPSC की ऑफिसियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा। 
  • अब होम पेज पर आपको Latest Recruitment/Opening सेक्शन पर जाना है 
  • अब आपको Recruitment of Civil Judge (Junior Division) Advt No.- 22/2023 पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन Pdf खुल जायेगा। 
  • अब आप इस Pdf को डाउनलोड  कर सकते है।  

आपकी सुविधा के लिए इस आर्टिकल में JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।  

JPSC Civil Judge Recruitment 2023 Notification Official PDF

JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्न निचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। 

JPSC Civil Judge Recruitment 2023  FAQs

प्रश्न 1 क्या JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी हो चुका है?

उत्तर  हाँ, JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आयोग द्वारा 17 अगस्त 2023 को जारी कर दिया गया है।

प्रश्न 2 JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर  JPSC सिविल जज भर्ती 2023 नोटिफिकेशन चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट jpsc.gov.in है।

प्रश्न 3  JPSC सिविल जज भर्ती 2023 के ऑनलाइन फॉर्म भरना कब से शुरू होंगे?

उत्तर JPSC सिविल जज भर्ती 2023 के फॉर्म भरने की डेट 21 अगस्त 2023  से 21 सितंबर 2023 तक है। 

प्रश्न 4  JPSC सिविल जज भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर JPSC सिविल जज भर्ती 2023  के लिए आयु सीमा 22 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी जरूरी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button