Jobsहिंदी

SBI Recruitment 2023: भूतपूर्व सैनिकों के लिए 107 पदों पर निकली है वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से कैसे करें आवेदन, क्या है एलिजिबिलिटी, जानिए इस आर्टिकल में।

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने आर्मोरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर के 107 पदों की भर्ती के आवेदन 6 सितंबर 2023 से शुरू कर दिए हैं, जिसमे से 89 पद कंट्रोल रूम ऑपरेटर के लिए व 18 पद आर्मोरर्स के लिए भरें जायेंगें। 

Get Bank Jobs 2024 latest news and updates

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल भूतपूर्व सैनिक/पूर्व CAPF/राज्य अग्निशमन सेवा कार्मिक/AR कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं। सभी इच्छुक योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2023 दी गयी है। 

UPES Dehradun Application Forms Released. Apply Now!

क्या है आयु सीमा 

आर्मोरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। 

आर्मोरर्स पद के लिए: न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

कंट्रोल रूम ऑपरेटर:  न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा भूतपूर्व सैनिक/पूर्व CAPF/AR के कैंडिडेट्स के लिए 48 वर्ष है वहीं राज्य अग्निशमन सेवा कर्मियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 35 वर्ष तक की छूट है।

ऐसे होगा चयन

SBI आर्मोरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को 100 अंको की ऑनलाइन परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू  प्रोसेस से गुजरना होगा। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा तिथि अभी तक घोषित नहीं की गयी है लेकिन परीक्षा नवंबर/दिसंबर महीने में आयोजित हो सकती है। 

नोट: यह एप्लीकेशन फॉर्म सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है। 

How To Apply For SBI Recruitment 2023

SBI रिक्रूटमेंट 2023 आवेदन करने के लिए आप निचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएँ। 
  • डिवाइस की स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा। 
  • यहाँ आपको दांईं तरफ “Careers” पर क्लिक करें। 
  • अब आपको “Join SBI” पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद “Current Opening” पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही थोड़ा स्क्रॉल करके आपको “Recruitment for for the post of armourers & control room operators” दिख जायेगा, इस पर क्लिक करें। 
  • अब  “Apply Online” पर क्लिक करें। 
  • यहाँ खुद को रजिस्टर करें, आपके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जायेगा। 
  • सारी डिटेल्स को ध्यान से भरें व कन्फर्म कर ले। 
  • अब आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर आगे के उपयोग के लिए रख सकते हैं। 

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से SBI रिक्रूटमेंट 2023 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Direct Link For SBI Recruitment 2023 is (Active)

यदि आप हम से किसी प्रकार का प्रश्न पूछना चाहते हैं तो, आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर भेज सकते हैं हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश करेगी। 

SBI Recruitment 2023 FAQs 

प्रश्न 1. SBI रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

उत्तर- आप SBI रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आवेदन 6 सितंबर 2023 से कर सकते हैं। 

प्रश्न 2. SBI की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर-  SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in है। 

प्रश्न 3. SBI रिक्रूटमेंट 2023 के एप्लीकेशन फीस कितनी है?

उत्तर-  SBI रिक्रूटमेंट 2023 एप्लीकेशन फीस सभी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए निशुल्क है। 

प्रश्न 4. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत कंट्रोल रूम ऑपरेटर का वेतन कितना होता है?

उत्तर- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत कंट्रोल रूम ऑपरेटर का वार्षिक वेतन Rs. 540,000/- तक होता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button